Urdu Conclave 2026

Asha Bhosle Death Reason: क्या सीने का इंफेक्शन बना कार्डियक अरेस्ट की वजह? आखिर कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनकी मौत की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या सीने का इंफेक्शन कार्डियक अरेस्ट का कारण बना? पढ़ें पूरी खबर.

Asha Bhosle, Chest Infection, Bollywood

Asha Bhosle Death Reason: सुरों की मल्लिका Asha Bhosle के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर उनकी मौत की असली वजह क्या थी.

जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है, लेकिन इसके पीछे सीने में इंफेक्शन और बढ़ती उम्र को अहम फैक्टर माना जा रहा है.

क्या इंफेक्शन ने बढ़ाई खतरे की स्थिति?

डॉक्टरों का कहना है कि सीने में गंभीर संक्रमण होने पर शरीर में ऑक्सीजन का स्तर प्रभावित होता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. खासतौर पर 90 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है. सीनियर कार्डियोलॉजिस्टस के अनुसार सीवियर इंफेक्शन की स्थिति में सेप्सिस का खतरा बढ़ जाता है, जो हार्ट फंक्शन को प्रभावित कर सकता है और कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का हुआ निधन, चेस्ट इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है?

कार्डियक अरेस्ट एक अचानक होने वाली गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल की धड़कन अनियमित होकर रुक जाती है. यह अक्सर बिना चेतावनी के होता है और तुरंत इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित होता है.
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर समय रहते सीपीआर (CPR) न दिया जाए, तो मरीज को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ती उम्र में शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है. ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read