Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जयपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का फिनाले आज, पीएम मोदी करेंगे युवाओं को संबोधित

राजधानी जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आज 13 अप्रैल को ‘राजस्थान यूथ डायलॉग’ का भव्य आयोजन हो रहा है. इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पीएम मोदी युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे. जानें कार्यक्रम का पूरा एजेंडा.

pm-modi-bastar-visit-after-monsoon-cm-vishnu-deo-sai-invitation-mega-projects-chhattisgarh

राजस्थान की राजधानी जयपुर आज युवा जोश, नई उमंग और नीतिगत मंथन का सबसे बड़ा गवाह बन रही है. आज (13 अप्रैल 2026) जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में ‘राजस्थान यूथ डायलॉग’ और ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का दो दिवसीय भव्य फिनाले संपन्न होने जा रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वर्चुअल संबोधन होगा, जिसमें वे देशभर के युवाओं को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाएंगे.

क्या है इस कार्यक्रम का स्थान और मूल प्रकृति?

खेल विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का मुख्य स्थान जयपुर स्थित ‘राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC)’ है. वहीं, इस कार्यक्रम की प्रकृति युवाओं को देश की नीति निर्माण प्रक्रिया से सीधे जोड़ना है. केंद्रीय बजट 2026 को केंद्र सरकार ने ‘युवा शक्ति प्रेरित बजट’ का नाम दिया है. इसी विजन को धरातल पर उतारने के लिए यह संवाद आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा आर्थिक नीतियों, वैश्विक उद्यमिता और मानव पूंजी के विकास जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा कर सकें.

मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे सीधा संवाद

आज सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस मुख्य समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शर्मा इस दौरान विजेता प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर उनके सुझावों को सुनेंगे. इस गरिमामयी मंच पर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहेंगे.

चर्चा के लिए चुने गए 984 ‘यंग लीडर्स’

युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के अनुसार, ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म पर 1 से 22 फरवरी तक आयोजित ऑनलाइन क्विज में राजस्थान के 75,591 युवाओं ने भाग लिया था. इसके बाद निबंध प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले से गुजरने के बाद राज्य स्तरीय संवाद के लिए 984 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है. इनमें 423 महिलाएं और 561 पुरुष शामिल हैं.

पूरे देश की बात करें तो इस पहल में 12 लाख से अधिक युवाओं ने भागीदारी की है. माय भारत पोर्टल पर राजस्थान का प्रदर्शन बेमिसाल रहा है. प्रदेश की हर्षिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि काव्या सिंह और दीपक शर्मा ने दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे थे.

ये भी पढ़ें: क्या चीन के साथ छिड़ेगी जंग! आज से ईरानी को सील करेगा अमेरिका, आखिर होर्मुज नाकेबंदी के पीछे क्या है कहानी?

पहले दिन गूंजी नारी शक्ति की आवाज

इस दो दिवसीय आयोजन के तहत 12 अप्रैल को सुबोध जैन पीजी कॉलेज में ‘महिला युवा संसद’ का सफल आयोजन किया गया. इसमें युवा महिलाओं ने महिला आरक्षण विधेयक जैसे विषयों पर संसदीय शैली में चर्चा की. इसके साथ ही ‘फिट भारत, विकसित भारत’ का संदेश देने के लिए एमएनआईटी (MNIT) परिसर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital