Rohit Sharma-Virat Kohli Injured: IPL 2026 का रोमांच अभी परवान चढ़ ही रहा था कि क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबरों का अंबार लग गया है. अभी धोनी के शुरुआती मैच मिस करने के गम से फैंस उबरे भी नहीं थे कि 12 अप्रैल की रात मुंबई और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले ने दो और बड़े झटके दे दिए. वानखेड़े के मैदान पर कल रात जो हुआ, उसने न सिर्फ मुंबई इंडियंस और आरसीबी की धड़कनें बढ़ा दी हैं, बल्कि टीम इंडिया के समर्थकों को भी चिंता में डाल दिया है. मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों दिग्गज एक साथ चोटिल हो गए.
विराट का ‘एंकल’ और रोहित की ‘हैमस्ट्रिंग’
मैच के दौरान सबसे पहले विराट कोहली मुश्किल में नजर आए. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की पारी तो खेली, लेकिन इसी दौरान उन्हें एंकल इंजरी (टखने की चोट) हो गई. हालत यह थी कि बल्लेबाजी के बाद विराट फील्डिंग के लिए मैदान पर ही नहीं उतरे और पूरा वक्त ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे.
वहीं दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर आए. रोहित लय में दिख रहे थे, लेकिन अचानक हैमस्ट्रिंग की समस्या ने उन्हें जकड़ लिया. रोहित दर्द से इतने परेशान थे कि उन्होंने 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर ‘रिटायर्ड हर्ट’ होने का फैसला किया. फैंस को उम्मीद थी कि वह अंत में वापसी करेंगे, लेकिन इंजरी इतनी गंभीर थी कि वह दोबारा मैदान पर कदम नहीं रख सके.
ये भी पढ़ें- RCB vs MI: वानखेड़े में रन बरसे! साल्ट-रजत की फिफ्टी से RCB ने खड़ा किया 241 रनों का पहाड़
कप्तानों और कोच की चुप्पी ने बढ़ाई टेंशन
मैच खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित की इंजरी पर कोई साफ जवाब नहीं दिया, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है. दूसरी तरफ, आरसीबी के कोच रजत पाटीदार ने विराट को लेकर थोड़ा सकारात्मक रुख अपनाया. पाटीदार का कहना है कि उन्हें फिलहाल विराट की चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है.
मैच का क्या रहा हाल?
अगर खेल की बात करें, तो वानखेड़े में रनों की जमकर बारिश हुई. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 240 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया था. टॉप-3 बल्लेबाजों की तूफानी हाफ सेंचुरी ने आरसीबी को इस स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन रोहित की गैरमौजूदगी और बड़े टारगेट के दबाव में टीम 222 रन ही बना सकी. अंत में बेंगलुरु ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


