आवाज़-ए-हिंद आशा भोसले (Asha Bhosle) रविवार को देहांत के बाद सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड दिग्गजों के साथ-साथ राजनीति जगत के लोग भी मौजूद रहे. दादर स्थित शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनीता पवार सहित कई नेता पहुंचे थे. अंतिम संस्कार के समय क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रही.
रीति-रिवाजों के तहत अंतिम संस्कार
शुक्रवार (13 अप्रैल) को गायिका आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके परिवार वालों द्वारा मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क के श्मशान भूमि में लाया गया. जहां उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के तहत मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दुखद अवसर पर कई फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ राजनीतिक जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं.
सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजामात
भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क और उसके आसपास के इलाके में भी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह बैरिकेडिंग और चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात थी. जिससे की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.
बता दें कि गायिका आशा भोसले का स्तन संक्रमण की वजह से 92 की उम्र में 12 अप्रैल को मुंबई में स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन हो गया. जिसके बाद बॉलीवुड में मातम को माहौल छा गया. उनके निधन पर कई प्रधानमंत्री मोदी सहित बॉलीवुड अभिनेताओं ने ट्वीट कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के कल्याण-मुरबाड रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर और ईको कार की हुई जोरदार टक्कर; 11 लोगों की मौत
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

