Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एनडीए के नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश किया दावा

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुन लिया है. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा. एनडीए विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया. जैसे ही यह फैसला हुआ, राजनीतिक हलचल तेज हो गई और नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है.

बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई, जहां एनडीए के सभी घटक दलों के विधायक मौजूद थे. माहौल पूरी तरह राजनीतिक बदलाव और नई जिम्मेदारी के ऐलान से भरा हुआ था. बैठक के बाद सम्राट चौधरी सीधे लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

राज्यपाल के सामने पेश हुआ दावा

लोक भवन में एनडीए नेताओं का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी साथ मौजूद था. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जदयू नेता ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे. सभी नेताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ सत्ता संभालने जा रहा है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को लोक भवन में ही शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह भी चर्चा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

भावनात्मक पल और शुभकामनाएं

लोक भवन से निकलने के बाद सम्राट चौधरी भाजपा नेता नितिन नवीन के आवास भी पहुंचे. वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ और लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी गई. दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत भी हुई, जिसमें आगे की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई.

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में भी सम्राट चौधरी को नेता चुना गया था. उस मौके पर नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया था, जबकि सम्राट चौधरी ने झुककर उनका आशीर्वाद लिया था. यह दृश्य राजनीतिक औपचारिकताओं से आगे बढ़कर आपसी सम्मान और परंपरा का प्रतीक बन गया.

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. एनडीए के भीतर इस बदलाव को लेकर सहमति और तालमेल साफ नजर आया.

यह भी पढ़ें: Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी का ‘नेटवर्थ’ देख रह जाएंगे दंग! जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital