Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 हजार किलो पनीर जब्त

UP News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में खाद्य विभाग और पुलिस ने छापा मारकर नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी. करीब 12 हजार किलो नकली पनीर और मिलावटी सामग्री बरामद हुई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए.

UP News: मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली पनीर बनाने का बड़ा खेल उजागर किया. छापेमारी के दौरान करीब 12 हजार किलो नकली पनीर और भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद हुई.

लखनऊ टीम की छापेमारी

लखनऊ से आई खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से नगला कुंभ गांव में दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा. ये फैक्ट्रियां हामिद और जाबिर नामक आरोपियों द्वारा संचालित की जा रही थीं.

बरामद सामग्री

छापेमारी में 28 कुंतल नकली पनीर, 5300 लीटर दूध, 500 लीटर गर्म दूध, 510 लीटर पामोलिन तेल, 35 किलो मैदा, 15 लीटर पारदर्शी तरल, एक सफेद संदिग्ध तरल और एक नीले रंग का कैमिकल मिला. जांच में सामने आया कि इन सबको मिलाकर बड़े पैमाने पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था.

NCR में सप्लाई की तैयारी

पुलिस ने बताया कि यह नकली पनीर दिल्ली‑NCR में सस्ते दामों पर सप्लाई किया जाता था. यह पनीर लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता था. बरामद सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आरोपी फरार

छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकले. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

विभाग पर सवाल

इस घटना के बाद मेरठ खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. लंबे समय से चल रही इस फैक्ट्री पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-परिसीमन बिल पास होते ही भारत का होगा POK’, बीजेपी नेता ने ऐसा क्यों कहा? जानें क्या है संसद में पेश हुए नए विधेयक का असली ‘मास्टरप्लान’

आगे भी अभियान

खाद्य विभाग ने कहा है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read