West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में ‘लोकतंत्र का महासंग्राम’ आज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज राज्य की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल के नागरिकों से इस ‘लोकतंत्र के उत्सव’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है.
‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’: PM Modi
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में संदेश साझा करते हुए मतदाताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है.
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे इस लोकतंत्र के महोत्सव में पूरे जोर-शोर से भाग लें. विशेष रूप से मेरे युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील है कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें.
बता दें कि इस पोस्ट से प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं और महिला शक्ति को संबोधित किया, जिन्हें बंगाल की राजनीति में ‘गेम चेंजर’ माना जाता है. उन्होंने जोर दिया कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ही राज्य के भविष्य को सही आकार दे सकती है.
52 सीटों पर कड़ी टक्कर
आज हो रहे पहले चरण के मतदान में उत्तर बंगाल समेत राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों की किस्मत दांव पर लगी है. कुल 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार चुनाव दो बड़े चरणों (23 और 29 अप्रैल) में संपन्न हो रहे हैं. आज की 152 सीटें तय करेंगी कि सत्ता की चाबी किसके पास जाएगी. बंगाल के चुनावी रण में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, केंद्रों पर लंबी कतारें
गर्मी के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने घरों से बाहर निकलें.
अगले चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि सत्ता की अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद साफ होगी.
ये भी पढ़ें:संस्कृत के श्लोक से पीएम मोदी ने दिया मानवता का पाठ, समझाया क्यों जरूरी है बिना स्वार्थ के दूसरों का हित
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





