Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संस्कृत के श्लोक से पीएम मोदी ने दिया मानवता का पाठ, समझाया क्यों जरूरी है बिना स्वार्थ के दूसरों का हित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशेष संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए परोपकार और निस्वार्थ सेवा का महत्व समझाया है. उन्होंने सूर्य, चंद्रमा और बादलों का उदाहरण देकर सज्जनों के स्वभाव को परिभाषित किया.

pm-modi-sanskrit-subhashitam-selfless-service-tweet-meaning

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार सुबह प्राचीन भारतीय ज्ञान और नैतिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए एक विशेष संस्कृत सुभाषित साझा किया. इस संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को निस्वार्थ सेवा और बिना किसी अपेक्षा के दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया है.

कैसा होता है सज्जनों का स्वभाव?

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रकृति के उदाहरणों को देते हुए सज्जनों के स्वभाव के बारे में बताया. उन्होंने लिखा,

‘पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम् । नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः ।।’

बिना मांगे सेवा करना ही महानता: PM Modi

साझा किए गए इस सुभाषित का अर्थ समझाते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि जिस प्रकार सूर्य को कमल खिलाने के लिए किसी के अनुरोध की आवश्यकता नहीं होती, चंद्रमा स्वयं कुमुदिनी को विकसित करता है और बादल बिना किसी प्रार्थना के प्यासी धरती पर जल बरसाते हैं; ठीक उसी प्रकार, जो सच्चे और सज्जन पुरुष होते हैं, वे बिना किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों के कल्याण में जुटे रहते हैं.

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया ये सुभाषित इस बात पर जोर देता है कि सेवा का भाव स्वाभाविक होना चाहिए, न कि किसी के कहने या दबाव में.

62 सेकंड का प्रेरणादायक वीडियो

अपनी पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री ने एक विशेष एनिमेटेड वीडियो भी साझा किया है. लगभग 62 सेकंड के इस वीडियो में शांत कमल सरोवर और प्रकृति के सुंदर दृश्यों के साथ सुभाषित का मूल पाठ, हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद प्रदर्शित किया गया है. वीडियो का शांत संगीत और गंभीर स्वर पाठकों को प्राचीन भारतीय दर्शन से जोड़ने का काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital