Bharat Express DD Free Dish

Board Exam Scam 2026: 10वीं रिजल्ट से पहले पास कराने वाले फर्जी कॉल से रहें सावधान, UPMSP और अन्य बोर्ड की चेतावनी

बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा होते ही साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय हो गया है. ये ठग छात्रों के रोल नंबर और निजी जानकारी निकालकर उन्हें फेल होने का डर दिखाते हैं और पास कराने के बदले हजारों रुपयों की मांग कर रहे हैं. शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से फोन नहीं करता है.

10th Board Result 2026, Fake Calls, Exam Scam

Board Exam Scam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है. महीनों की मेहनत और हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

53 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का आंकड़ा किसी बड़े देश की आबादी जैसा है. आंकड़ों पर गौर करें तो हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार से ज्यादा और इंटरमीडिएट के करीब 25 लाख 76 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था. हालांकि, परीक्षा के दौरान कड़ाई और अन्य कारणों से लगभग 2.87 लाख छात्र अनुपस्थित भी रहे. अब जो छात्र परीक्षा में बैठे थे, उनकी धड़कनें तेज हैं क्योंकि आज उनके साल भर के पसीने का हिसाब होने वाला है.

सावधान! रिजल्ट के नाम पर एक्टिव हुए ठग

रिजल्ट आने से ठीक पहले एक गंभीर चेतावनी भी सामने आई है. कुछ शातिर ठग छात्रों और उनके पेरेंट्स को फर्जी कॉल कर रहे हैं. ये ठग दावा कर रहे हैं कि वे बोर्ड ऑफिस से बोल रहे हैं और कुछ पैसे लेकर छात्र के नंबर बढ़वा सकते हैं.

ध्यान दें, यूपी बोर्ड कभी भी किसी छात्र को कॉल करके नंबर बढ़ाने का ऑफर नहीं देता. अगर आपके पास ऐसी कोई कॉल आती है, तो तुरंत समझ जाएं कि यह फ्रॉड है. गलती से भी किसी के साथ अपना ओटीपी (OTP), रोल नंबर या

बैंक डिटेल्स साझा न करें. नंबर चेक करने के बहाने ये लोग आपकी मेहनत की कमाई पर डाका डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: आज शाम 4 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

जैसे ही घड़ी में शाम के 4 बजेंगे, भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट थोड़ी धीमी हो सकती है. ऐसे में धैर्य रखें. छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर ‘High School’ या ‘Intermediate’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें.

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read