Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और रविवार का दिन है. इस समय चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं. मघा नक्षत्र का संयोग है. ग्रहों की स्थिति में शुक्र वृषभ, गुरु मिथुन, राहु कुम्भ, मंगल-शनि-बुध मीन और सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा सूर्य की ही राशि में होने से आज सूर्योपासना का विशेष महत्व है. आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करना शुभ माना गया है. साथ ही गुड़ और मसूर का दान करने से लाभ मिलेगा. गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए. प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पूजा करें, गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं और अन्न-जल का दान करें. पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करें और मंदिर परिसर में बेल, पीपल, पाकड़, आम, नीम व तुलसी के पौधे लगाना उत्तम रहेगा.
मेष राशि
चंद्रमा और केतु पंचम भाव में हैं. आईटी और मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. व्यापार में आने वाली रुकावटों को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. युवाओं की प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, लेकिन करियर को भी प्राथमिकता दें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
- उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 01, 02
- भाग्य प्रतिशत: 55%
वृषभ राशि
करियर में बड़े लाभ की संभावना है. चंद्रमा और केतु चतुर्थ भाव में हैं. कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न दान करें.
- शुभ रंग: हरा, सफेद
- शुभ अंक: 04, 07
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा. चंद्रमा तृतीय भाव में और गुरु इसी राशि में हैं. रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे. व्यापार को लेकर चिंता बनी रहेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें.
- उपाय: गणेश जी की उपासना करें और फलों का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, आसमानी
- शुभ अंक: 07, 09
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु व्यय भाव में हैं. धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी. परिवार सहित यात्रा संभव है. नौकरी में मेहनत के बावजूद सफलता देर से मिलेगी. व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है.
- उपाय: शिवलिंग का जलाभिषेक करें और उड़द-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 06, 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
चंद्रमा इसी राशि में है. व्यापार में विशेष लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश सफल होगी. गुरु लाभ देंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए बाहर घूमने जाएं. नौकरी परिवर्तन में सफलता मिलेगी.
- उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें.
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 01, 02
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
बुध, शनि और मंगल सप्तम भाव में हैं. चंद्रमा एकादश भाव में शुभ फल देंगे. धार्मिक यात्रा सफल होगी. व्यापार में अचानक धन लाभ होगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
- उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और चने की दाल का दान करें.
- शुभ रंग: बैंगनी, हरा
- शुभ अंक: 07, 08
- भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि
आईटी, बैंकिंग और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी. धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. बीपी के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी. असत्य और क्रोध से बचें.
- उपाय: सूर्य उपासना करें और मसूर का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद, नीला
- शुभ अंक: 05, 06
- भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
मंगल, शनि और बुध पंचम भाव में हैं. छात्रों को सफलता मिलेगी. परिवार में विवाद से मन परेशान रहेगा. संतान से जुड़ी चिंताएं शाम तक दूर होंगी. व्यापार में सफलता मिलेगी.
- उपाय: बड़े भाई का आशीर्वाद लें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 07, 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
शुक्र और गुरु का सहयोग रहेगा. नौकरी में प्रदर्शन बेहतर करें. स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. प्रेम जीवन में आनंद रहेगा.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, नारंगी
- शुभ अंक: 01, 03
- भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि
चंद्रमा सप्तम भाव में है. व्यापार में सफलता मिलेगी. नौकरी में परिणाम बेहतर होंगे. वाहन खरीदने का विचार आएगा. प्रेम जीवन में सुखद यात्रा होगी.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें.
- शुभ रंग: आसमानी, नारंगी
- शुभ अंक: 05, 08
- भाग्य प्रतिशत: 80%
कुम्भ राशि
व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी. परिवार में समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें. नौकरी में व्यवस्थित कार्य करने से प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा. शनि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकते हैं.
- उपाय: शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें.
- शुभ रंग: हरा, आसमानी
- शुभ अंक: 05, 07
- भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि
चंद्रमा पंचम भाव में है. छात्रों को सफलता मिलेगी. व्यापार में संघर्ष रहेगा. नौकरी में प्रमोशन की खुशी मिलेगी. प्रेम जीवन में तनाव संभव है. परिवार का सहयोग लाभ देगा.
- उपाय: गुरु और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, हरा
- शुभ अंक: 02, 03
- भाग्य प्रतिशत: 65%
ये भी पढ़ें-ईरान की बड़ी चाल! अमेरिका को दिखाया ठेंगा, क्या पाकिस्तान के जरिए सुलझेगा वेस्ट एशिया का संकट?
इस प्रकार रविवार का दिन सूर्योपासना और दान-पुण्य के लिए विशेष है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार हर राशि के लिए अलग-अलग परिणाम और उपाय बताए गए हैं. कुल मिलाकर आज का दिन धार्मिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक सोच को अपनाने का है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

