Bihar Police Rules: पटना/आशुतोष कुमार: बिहार पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सख्त चेतावनी के आदेश जारी किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी यदि यूनिफॉर्म में सेल्फी डालता है या रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब तक 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. इसके अलावा पुरुष पुलिसकर्मियों को यूनिफॉर्म में टीका लगाने, सभी उंगलियों में अंगूठी पहनने और महिला पुलिसकर्मियों को जरूरत से ज्यादा गहने पहनने और श्रृंगार करने पर रोक लगा दी गई है.
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले का पुलिस एसोसिएशन ने भी स्वागत किया है और तमाम पुलिसकर्मियों से ऐसा न करने की अपील की है. इसके साथ ही पुलिस के इस फैसले का प्रदेश में कई संगठन विरोध भी करने लगे हैं.
40 से ज्यादा पुलिसकर्मी निलंबित (Cops reel ban Bihar)
वर्दी में रील बनाने और सेल्फी डालने के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सख्त आदेश जारी किया है. अब वर्दी में कोई भी पुलिसकर्मी न तो रील बना सकता है और न ही सेल्फी डाल सकता है. इसके साथ ही पुरुष पुलिसकर्मियों को यूनिफॉर्म में अंगूठी पहनने, टीका लगाने की भी मनाही है, तो महिला पुलिसकर्मियों को जरूरत से ज्यादा गहने और मेकअप करने की पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है. इस आदेश का उल्लंघन करने वाले अब तक 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: क्या है कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर? जहां डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में दनादन चली गोलियां, जानें 105 साल की परंपरा
पुलिस एसोसिएशन ने किया स्वागत (Police uniform selfie ban in bihar)
आमतौर पर पुलिस मुख्यालय के सख्त फरमान के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन (Bihar Police Association) विरोध जताता था, लेकिन इस बार एसोसिएशन भी निर्देश के साथ खड़ा है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष न केवल इस आदेश की वकालत कर रहे हैं बल्कि वर्दी की गरिमा बचाने के लिए आदेश मानने की अपील कर रहे हैं.
एक तरफ पुलिस मुख्यालय का आदेश तो दूसरी तरफ एसोसिएशन का साथ न मिलने की वजह से बिहार में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने आदेश मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. हालांकि ज्यादातर पुलिसकर्मी मानते हैं कि वर्दी में ओछी हरकत करना अनुचित है और हम पुलिस मुख्यालय के आदेश के साथ हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

