Bharat Express DD Free Dish

CSK vs GT: गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या धोनी आज खेल रहे हैं?

CSK vs GT: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एमएस धोनी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.

CSK vs GT MS Dhoni playing today or not

CSK vs GT: आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है. यहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ और गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं.

दोनों टीमों के लिए बड़ा मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 7 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और बेहतर करना चाहेगी.

वहीं दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 7 में से 3 मैच जीते हैं और सातवें नंबर पर है. शुरुआत में दो मैच हारने के बाद गुजरात ने लगातार तीन जीत दर्ज की थीं, लेकिन फिर पिछले दो मुकाबले हार गई. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मैच बहुत जरूरी है.

क्या धोनी की वापसी होगी?

चेन्नई सुपर किंग्स के मास्टरमाइंड अभी भी 22 गज की पिच से काफी दूर नजर आ रहे हैं. बता दें कि आज के मैच में भी धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं, यही कारण है कि वह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. हालांकि, चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने हाल ही में कहा था कि धोनी का इंतजार करने के लिए टीम तैयार है. हसी के अनुसार, धोनी को तब खेलना चाहिए जब वह पूरी तरह फिट हो जाएं. एमएस धोनी अभी भी काफ की चोट से परेशान चल रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (CSK vs GT Playing 11)

CSK प्लेइंग इलेवन 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह


ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की इंजरी ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन: क्या दोस्त आयुष म्हात्रे की तरह IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर?


गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read