Bharat Express DD Free Dish

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या लेकर आया है, कौन पाएगा सफलता और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर चन्द्रमा कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग, उपाय और भाग्य प्रतिशत.

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: आज वैशाख माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है और गुरुवार का दिन है. चन्द्रमा सुबह कन्या राशि में रहेंगे और दोपहर 01:14 बजे के बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे. चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. यह दिन धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. गर्मी के मौसम में शीतल जल, गुड़, मिष्ठान, छाता आदि का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप विशेष फलदायी रहेगा. आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा.

मेष राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर बिजनेस और पार्टनरशिप में सुधार देंगे. शनि, मंगल और बुध बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन गुरु का प्रभाव सही दिशा दिखाएगा. नौकरी बदलने का विचार आएगा, पर जल्दबाजी न करें. पढ़ाई में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा.

  • शुभ रंग: लाल व पीला
  • उपाय: विष्णु जी की पूजा करें, मूंग व गुड़ का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा छठे भाव में रहकर मेहनत का परिणाम देंगे. शनि का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत बनाएगा. ऑफिस में सीनियर से बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यापार में नए काम की शुरुआत संभव है. पेट से जुड़ी समस्या से सावधान रहें.

  • शुभ रंग: बैगनी व सफेद
  • उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर छात्रों और रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा समय बनाएंगे. गुरु का साथ करियर में आगे बढ़ाएगा. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी और संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है. प्रेम जीवन में आनंद रहेगा, पर भावुक निर्णयों से बचें.

  • शुभ रंग: हरा व आसमानी
  • उपाय: मसूर व तिल का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक मामलों में सुधार देंगे. नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी. व्यापार में नई डील की संभावना है. स्वास्थ्य में लीवर या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा.

  • शुभ रंग: पीला व नारंगी
  • उपाय: शिव जी की पूजा करें, चावल व शक्कर का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी. यात्रा का योग बन सकता है. दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे. मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे.

  • शुभ रंग: नारंगी व पीला
  • उपाय: गेहूं व गुड़ का दान करें, बड़े भाई का आशीर्वाद लें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशी

सुबह चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे और दोपहर बाद द्वितीय भाव में जाकर धन लाभ देंगे. गुरु का दशम भाव में होना करियर में सफलता दिलाएगा. ऑफिस में काम की सराहना होगी. व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

  • शुभ रंग: हरा व बैगनी
  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, उड़द व गुड़ का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे. यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें.

  • शुभ रंग: हरा व नीला
  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, गाय को पालक व गुड़ खिलाएं
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा बारहवें भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा. व्यापार में लाभ होगा और नई योजनाएं बनेंगी. परिवार के साथ समय बिताएंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. मानसिक शांति महसूस करेंगे.

  • शुभ रंग: लाल व नारंगी
  • उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, सात अन्न का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशी

चन्द्रमा का प्रभाव नौकरी और व्यापार में सफलता दिलाएगा. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. छात्रों के लिए समय अच्छा है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें. प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और साथी के साथ समय बिताएंगे.

  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर में प्रगति देंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ होगा. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. वाहन खरीदने का योग बन सकता है.

  • शुभ रंग: नीला व आसमानी
  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. यात्रा का योग बन सकता है. संतान से जुड़ी खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य में हड्डी या नस से जुड़ी समस्या हो सकती है.

  • शुभ रंग: सफेद व नीला
  • उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशी

दोपहर बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहकर थोड़ा उतार-चढ़ाव देंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में विवाद खत्म होंगे. प्रेम जीवन में सावधानी रखें और संवाद बनाए रखें.

  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • उपाय: सात अन्न व शीतल जल का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

ये भी पढ़ें-कोसी-गंडक के ‘श्राप’ से मुक्ति की तैयारी! 2 मई को काठमांडू में भारत-नेपाल के बीच होगी महाबैठक

आज का दिन धार्मिक कार्यों, दान और भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद शुभ है. सभी राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियां हैं, लेकिन सकारात्मक सोच और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता जरूर मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read