Urdu Conclave 2026

वैशाख पूर्णिमा 2026: व्रत, पूजा और पंचांग के शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 1 May 2026: वैशाख पूर्णिमा का व्रत आज शुक्रवार को है. इस दिन सत्यनारायण पूजा, लक्ष्मी उपासना और चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा भी आज ही मनाई जाती है. जानें पंचांग, शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

Aaj Ka Panchang 1 May 2026: आज वैशाख माह की पूर्णिमा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा सुनने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे परिवार में सुख-शांति आती है. शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करना भी विशेष फलदायी होता है. खीर, बताशे, मखाने और मिठाई का भोग लगाकर श्रीसूक्त और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है.

चंद्रमा और पूजा का समय

पूर्णिमा व्रत में रात को चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दिया जाता है. आज चंद्रोदय शाम 6:52 बजे होगा. इसके बाद कच्चे दूध और पानी से चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र दोष दूर होता है. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद और गुलाबी कपड़े पहनें तथा इत्र और सौंदर्य सामग्री का दान करें. इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है.

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

वैशाख पूर्णिमा का दिन गौतम बुद्ध से भी जुड़ा है. इसी तिथि को उनका जन्म हुआ था, बोधगया में ज्ञान प्राप्त हुआ और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ. इस कारण इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है.

आज का पंचांग

  • तिथि: वैशाख शुक्ल पूर्णिमा, रात 10:52 बजे तक
  • नक्षत्र: स्वाति, सुबह 4:35 बजे तक, फिर विशाखा
  • करण: विष्टि सुबह 10 बजे तक, फिर बव और बालव
  • योग: सिद्धि रात 9:13 बजे तक, उसके बाद व्यतीपात
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शुक्रवार
  • चंद्र राशि: तुला
  • सूर्योदय और चंद्रोदय
  • सूर्योदय: सुबह 5:41 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:56 बजे
  • चंद्रोदय: शाम 6:52 बजे
  • चंद्रास्त: सुबह 5:32 बजे (2 मई)

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:15 से 4:58 बजे
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:52 से 12:45 बजे
  • विजय मुहूर्त: 2:31 से 3:24 बजे
  • अमृत काल: 6:56 से 8:41 बजे
  • निशिता मुहूर्त: 11:57 से 12:39 बजे (2 मई)

चौघड़िया मुहूर्त

दिन में:

चर: 5:41 से 7:20 बजे

लाभ: 7:20 से 8:59 बजे

अमृत: 8:59 से 10:39 बजे

शुभ: 12:18 से 1:58 बजे

चर: 5:17 से 6:56 बजे

रात में:

  • लाभ: 9:37 से 10:58 बजे
  • शुभ: 12:18 से 1:38 बजे (2 मई)
  • अमृत: 1:38 से 2:59 बजे (2 मई)
  • चर: 2:59 से 4:19 बजे (2 मई)

अशुभ समय

  • यमगण्ड: 3:37 से 5:17 बजे
  • गुलिक काल: 7:20 से 8:59 बजे
  • दुर्मुहूर्त: 8:20 से 9:13 बजे, 12:45 से 1:38 बजे
  • राहुकाल: 10:39 से 12:18 बजे
  • भद्रा: सुबह 5:41 से 10 बजे तक (वास पाताल लोक में)
  • दिशाशूल: पश्चिम दिशा

ये भी पढ़ें-वैशाख पूर्णिमा: कौन-सी राशि पाएगी सौभाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. सत्यनारायण पूजा, लक्ष्मी उपासना और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read