Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वैशाख पूर्णिमा: कौन-सी राशि पाएगी सौभाग्य और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: वैशाख माह की पूर्णिमा पर चन्द्रमा तुला राशि में, सूर्य मेष राशि में और शनि-मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. यह दिन पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ है. जानें 12 राशियों का आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 1 May 2026: वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन चन्द्रमा तुला राशि में, सूर्य मेष राशि में और शनि व मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह समय आध्यात्मिक उन्नति, भक्ति और साधना के लिए उत्तम है. आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन और हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी रहेगी. स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी बताया गया है. साथ ही सप्त अन्न का दान करने और 18 पूर्णिमा तक व्रत रखने का संकल्प लेने की परंपरा भी है.

मेष राशि

आज चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. गुरु का प्रभाव करियर में प्रगति देगा, लेकिन ऑफिस में किसी बात पर विवाद हो सकता है. बिजनेस में नई डील से फायदा होगा और पुराने काम पूरे होंगे. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

  • शुभ रंग: नारंगी व लाल
  • उपाय: रुद्राभिषेक करें, तिल व चावल का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि

चन्द्रमा छठे भाव में हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. हड्डियों या शरीर दर्द की समस्या हो सकती है. किसी रिश्तेदार से विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. प्रेम जीवन में दूरी महसूस हो सकती है. अनावश्यक यात्रा से बचें.

  • शुभ रंग: नीला व हरा
  • उपाय: शिवलिंग पर जल, बेल पत्र, घी व मधु अर्पित करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

पढ़ाई और करियर के लिए दिन शुभ है. चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे. गुरु का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावुकता से बचें.

  • शुभ रंग: सफेद व आसमानी
  • उपाय: बगलामुखी मंत्र का जप करें, हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर घर में सुख देगा. बिजनेस में मेहनत के बाद परिणाम धीमे मिलेंगे. प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.

  • शुभ रंग: सफेद व लाल
  • उपाय: शिवलिंग पर दही, मधु व गंगा जल से अभिषेक करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

करियर के लिए दिन अच्छा है. सूर्य का प्रभाव सफलता दिलाएगा और प्रमोशन के संकेत हैं. बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधरेगी. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं.

  • शुभ रंग: हरा व पीला
  • उपाय: गुरु व चन्द्रमा के मंत्र का जप करें, अन्न दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

परिवार और करियर दोनों में संतुलन रहेगा. गुरु का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा. नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में सफलता मिलेगी. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

  • शुभ रंग: हरा व आसमानी
  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, मूंग व गुड़ का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं. आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ यात्रा का योग है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • शुभ रंग: सफेद व हरा
  • उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें, उड़द व गुड़ का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि

मन अशांत रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होगी. बिजनेस में नई डील से लाभ होगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.

  • शुभ रंग: नारंगी व पीला
  • उपाय: शिव उपासना करें, सात अन्न का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

धन लाभ के योग हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. बिजनेस में फायदा होगा. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है.

  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • उपाय: रुद्राभिषेक करें, तिल का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. करियर को सही दिशा देने का समय है. नौकरी बदलने का विचार आ सकता है. प्रेम जीवन में समय की कमी महसूस हो सकती है.

  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, उड़द व तिल का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन चन्द्रमा का भाग्य भाव में होना सफलता दिलाएगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • शुभ रंग: नीला व हरा
  • उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें
  • भाग्य प्रतिशत: 85%

मीन राशि

करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. गुरु का प्रभाव सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

  • शुभ रंग: पीला व हरा
  • उपाय: मिष्ठान व शीतल जल का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

ये भी पढ़ें-घर बैठे बाबा महाकाल के अन्नक्षेत्र में दे सकेंगे दान, 4 मई से पूरी व्यवस्था होगी ऑनलाइन; जानें पूरी प्रक्रिया

इस प्रकार वैशाख पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है और सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. पूजा-पाठ, दान और साधना से आज का दिन और भी मंगलकारी बन सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital