Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LIVE मैच में तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूटी, CSK खिलाड़ी की गेंद से हुआ बड़ा नुकसान, वीडियो वायरल

Tilak Varma watch broken: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए IPL मैच में तिलक वर्मा की 2.13 करोड़ रुपये की घड़ी टूट गई.

Tilak Varma watch broken: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. लेकिन इस हार से भी ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा की महंगी घड़ी टूटने की रही. मैच के दौरान उनकी 2.13 करोड़ रुपये की घड़ी खराब हो गई.

कैसे टूटी घड़ी?

मुंबई इंडियंस की पारी का 12वां ओवर जेमी ओवर्टन फेंक रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा रन नहीं बना पाए, लेकिन गेंद लगने से उनकी घड़ी टूटकर मैदान पर गिर गई. कैमरे में साफ दिखा कि घड़ी जमीन पर गिरी और तिलक ने उसे उठाकर ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया, ताकि उसकी मरम्मत हो सके.

ओवर्टन का इरादा नहीं था

CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन का घड़ी तोड़ने का कोई मकसद नहीं था. यह बस खेल के दौरान हुई एक अनचाही घटना थी. ओवर्टन ने उस मैच में 4 ओवर में 23 रन दिए और नमन धीर को आउट किया.

तिलक का प्रदर्शन

तिलक वर्मा इस मुकाबले में बल्ले से खास योगदान नहीं दे पाए. उन्होंने 8 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए और नूर अहमद की गेंद पर आउट हुए. लेकिन उनकी घड़ी टूटने की घटना ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया.

ये भी पढ़ें-IPL 2026: चेपॉक में टूटा मुंबई का गुरूर, हार के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या; क्या अब खत्म हो गया MI का सफर?

मैच का नतीजा

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 160 रन का लक्ष्य 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. CSK ने मुकाबला 8 विकेट से जीतकर MI को करारी शिकस्त दी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital