Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur: शादी में ‘चिकन लेग पीस’ के लिए खूनी संघर्ष, 3 महीने पहले दूल्हा बने युवक की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है. यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने शादी जैसे खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया. शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलावा इलाके में एक मैरिज हॉल में चल रही शादी के दौरान देर रात ऐसा बवाल हुआ कि मामला मारपीट से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया.

बताया जा रहा है कि नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी चल रही थी. शुक्रवार रात जब बारात मैरिज हॉल पहुंची तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. लेकिन फिर डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच कहासुनी हो गई. माहौल थोड़ा गर्म हुआ ही था कि तभी खाने को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि एक बाराती को खाने में लेग पीस नहीं मिला, और इसी बात पर बहस बढ़ती चली गई.

देखते ही देखते बदल गया माहौल

कुछ ही पलों में यह मामूली कहासुनी एक बड़े झगड़े में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे. हालत इतनी बिगड़ गई कि तलवार, बेल्ट और अन्य चीजों से भी हमला किया गया. मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. चीख-पुकार के बीच शादी का पूरा माहौल दहशत में बदल गया.

एक युवक की हुई मौत

इसी हिंसा के दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने दो बारातियों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में पानी टंकी इलाके के रहने वाले सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सुमित की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

वहीं, नेपाली नाम का एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकी लोगों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात दौरा: विकास और संस्कृति पर फोकस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital