Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजनीतिक विरोध को भूल कर पीएम मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए हेलीकॉप्टर का बदला रूट

PM Narendra Modi Telangana tour: हैदराबाद में एक शादी समारोह में परेशानी न हो, इसके लिए पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग का स्थान बदलकर लोगों का दिल जीत लिया.

PM Modi Visit Spiritual Event in Bengaluru and ₹9500 Cr Projects in Hyderabad
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर थे. इस दौरान हैदराबाद में उनका एक ऐसा कदम चर्चा का विषय बन गया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

शादी समारोह की जानकारी मिलते ही बदला फैसला

हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग तय थी. उसी स्थान पर बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी का कार्यक्रम भी आयोजित था.

जैसे ही पीएम मोदी को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए दूसरी जगह तलाशने का निर्देश दिया.

मेहमानों को परेशानी से बचाने के लिए लिया निर्णय

शादी की तैयारियां पहले से पूरी हो चुकी थीं और करीब 5,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका था. पीएम मोदी को लगा कि आखिरी समय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने से शादी में आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है.

इसी वजह से उन्होंने अपना यात्रा मार्ग बदल दिया और सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया.

सड़क मार्ग से तय किया 18 किलोमीटर का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय किया. इसके बाद उन्होंने तेलंगाना में करीब 9,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

विरोधी दल के नेताओं ने भी की तारीफ

पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना केवल भाजपा नेताओं ने ही नहीं, बल्कि विरोधी दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी की. लोगों ने इसे उनकी संवेदनशील और मानवीय सोच का उदाहरण बताया.

तेलंगाना को मिली बड़ी विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने वारंगल में देश के पहले पूरी तरह चालू ‘पीएम मित्र पार्क’ का उद्घाटन किया. करीब 1,700 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पार्क का उद्देश्य टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देना है. इसके अलावा हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत नेशनल हाईवे-167 को फोरलेन बनाने और जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की आधारशिला भी रखी गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital