Bharat Express DD Free Dish

हार के बाद हार्दिक पांड्या ने MI को किया अनफॉलो, जानें क्या है पूरा मामला

Hardik Pandya unfollow Mumbai Indians: आरसीबी से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया. ऐसे में फैंस के बीच नई बहस शुरु हो गई है क्या मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते खराब हो चुके है,

Hardik Pandya unfollow Mumbai Indians:

Hardik Pandya unfollow Mumbai Indians:

Hardik Pandya unfollow Mumbai Indians:  भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के सुपर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए है. वैसे तो हार्दिक पांड्या हमेशा ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं या यूं कहें उन्हें खुद सुर्खियों में रहना पसंद है. हालांकि इस बार हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में है. दरअसल आरसीबी से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया. ऐसे में फैंस के बीच नई बहस शुरु हो गई है क्या मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते खराब हो चुके है, आपको विस्तार से बताते हैं पूरी खबर…

 हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो

हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम पर ज्यादा किसी को फॉलो नहीं करते हैं, जिसकी वजह से फैंस की नजर हार्दिक पांड्या की फॉलोइंग लिस्ट पर पड़ी. दरअसल आरसीबी से हार के कुछ ही देर बाद फैंस ने नोटिस किया कि हार्दिक पंड्या की इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 रह गई है और उसमें से मुंबई इंडियंस का नाम गायब है. हालांकि कुछ ही मिनटों में हार्दिक ने दोबारा टीम को फॉलो कर लिया. लेकिन स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और देखते ही देखते मामला ट्रेंड करने लगा.

Hardik Pandya unfollow Mumbai Indians:

 

फैंस के बीच शुरु हुई बहस

भले ही इसे एक गलती बताया जा रहा हो, लेकिन हार्दिक पांड्या की इस एक गलती ने फैंस के बीच नई बहस को जन्म दे दिया है. फैंस हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के रिश्ते के बारें में बाते करने लगे हैं. फैंस का मानना है कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है. वहीं मुंबई इंडियंस के गिरते ग्राफ और ड्रेसिंग रूम में बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे टीम मैनेजमेंट के प्रति हार्दिक की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है. हार्दिक पंड्या फिलहाल पीठ की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी लीडरशिप में टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है. इस पूरे मामले पर ना तो हार्दिक पांड्या ने और न ही फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक सफाई दी है, जिससे फैंस के बीच फूट की अटकलें और तेज हो गई हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read