Bharat Express DD Free Dish

मोदी सरकार का तोहफा: गुजरात में तैयार होगा देश का पहला सेमी हाई-स्पीड डबल रेल कॉरिडोर, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

मोदी कैबिनेट ने अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल रेल लाइन को मंजूरी दे दी है. 134 किमी लंबी इस परियोजना पर 20667 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह परियोजना धोलेरा स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और लोथल को जोड़ेगी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मेादी कैबिनेट ने अहमदाबाद (सरखेज) से धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन देश और गुजरात दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

यह 134 किलोमीटर लंबी रेल लाइन स्वदेशी तकनीक पर बनेगी. इसकी अनुमानित लागत 20667 करोड़ रुपये है. परियोजना 2030-31 तक पूरी होने की उम्मीद है. यह देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी.

नमो भारत ट्रेनें भी यहां से सफर करा सकेंगी

इस रेल लाइन से अहमदाबाद को धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र और ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी से जोड़ा जाएगा. नमो भारत ट्रेनें भी यहां चल सकेंगी. साथ ही धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और लोथल राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह परियोजना उनके संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरेगी.

सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी परियोजना

धोलेरा स्मार्ट सिटी भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में से एक है. यह 920 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है. यहां औद्योगिक इकाइयां, आईटी पार्क और आधुनिक सुविधाएं विकसित हो रही हैं. नई रेल लाइन से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. रोजाना आवागमन आसान होगा. क्षेत्र में नौकरियां बढ़ेंगी और लॉजिस्टिक्स बेहतर होगा.

युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह परियोजना गुजरात को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने में मदद करेगी. इससे निवेश आकर्षित होगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. यह फैसला विकास और कनेक्टिविटी पर जोर देने वाली सरकार की नीति को दिखाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read