TMC Leader Secret Basement Howrah: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पुलिस की एक छापेमारी ने सत्ताधारी दल के नेता के ‘शाही’ रहन-सहन का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है. टीएमसी नेता शमीम अहमद के शिवपुर स्थित आवास पर जब पुलिस ने दबिश दी, तो घर की सीढ़ियों के नीचे एक गुप्त और बेहद आलीशान तहखाने का पता चला.
यह तहखाना किसी फाइव स्टार होटल के लग्जरी सुइट से कम नहीं था, जहाँ सोने की जड़ाई वाले पलंग से लेकर तमाम सुख-सुविधाओं का अंबार लगा हुआ था.
नेता जी की फाइव स्टार लग्जरी स्टोरी(TMC Leader viral video)
बीजेपी नेता के घर पर बमबाजी और दंगों में संलिप्तता के आरोप में जब पुलिस शमीम अहमद (TMC Leader Shamim Ahmed) को गिरफ्तार करने पहुँची, तो तलाशी के दौरान घर के निचले हिस्से में जाने का एक रास्ता मिला. नीचे जाकर पुलिस की टीम सन्न रह गई.
वहां एक आलीशान बेसमेंट बना हुआ था, जिसमें एसी (AC), फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे और महंगे सजावटी सामान लगे थे. इस गुप्त ठिकाने को इतनी बारीकी से बनाया गया था कि बाहर से इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन था.
The entire team was stunned when the house of a #Bengal TMC MLA was raided.
Bcoz a gold bed, a gold sofa, and a secret basement from which many kilos of gold were recovered were found at TMC MLA Shamim Ahmed’s house;
all the furniture in Ahmed’s house was made of gold…🤬🤡 pic.twitter.com/Ki4O5BVwMZ
— Rupsy Saini (@ZiviiBloom) May 14, 2026
सोने से जड़ा पलंग और लाखों के गद्दे
तहखाने के भीतर मिले साजो-सामान ने पुलिस को भी चकरा दिया है. यहाँ एक ऐसा पलंग मिला है, जिस पर सोने की जड़ाई (Gold-plating) जैसा बेहद कीमती काम किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अकेले इस बेड की कीमत ही लाखों में हो सकती है.
इसके अलावा, हजारों रुपये के गद्दे और दुनिया भर के लग्जरी शो-पीस वहां सजाए गए थे. पुलिस अब इस बात का अंदाजा लगा रही है कि नेता जी के पास आखिर इतनी अघोषित दौलत कहाँ से आई.
ये भी पढ़ें-‘अब बहुत हुआ!’ तमिलनाडु सीएम विजय ने की NEET खत्म करने की मांग, पेपर लीक से छात्रों में भारी गुस्सा
बमबाजी और दंगे का आरोप(TMC Leader Shamim Ahmed)
शमीम अहमद पर आरोप है कि उन्होंने एक बीजेपी नेता के घर पर बमबाजी करवाई थी और वे इलाके में हुए दंगों में भी शामिल थे. हावड़ा के शिवपुर में हुई इस हिंसा के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. हालांकि, छापेमारी के वक्त शमीम अहमद घर पर नहीं मिले. बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही वे फरार हो गए.
सीसीटीवी की निगरानी में ‘काला साम्राज्य’
दिलचस्प बात यह है कि इस गुप्त तहखाने की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे ताकि अंदर बैठकर बाहर की हर हरकत पर नजर रखी जा सके. पुलिस ने फिलहाल तहखाने को सील कर दिया है और वहां मिले सामान की लिस्ट बनाई जा रही है. शमीम अहमद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




