Bharat Express DD Free Dish

Snapchat जैसा मजा अब Instagram पर! लॉन्च हुआ ‘Instants’ फीचर, जानें इसमें क्या-क्या चीजें हैं खास?

इंस्टाग्राम लवर्स के लिए बड़ी खबर! मेटा ने पेश किया है ‘Instants’ फीचर, जो आपके फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा. बिना फिल्टर और बिना एडिटिंग के सीधे इनबॉक्स से फोटो भेजें, जो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी.

Instagram Instants, Meta New Feature, Social Media

Instagram Instants Feature: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दिन का काफी समय Instagram पर बिताते हैं तो आपके लिए एक बेहद मजेदार खबर है. Meta ने अपने यूजर्स के लिए एक नया धमाका किया है, जिसका नाम है ‘Instants’. अब तक हम फोटो खींचते थे, उसे घंटों एडिट करते थे, फिल्टर लगाते थे और फिर स्टोरी या पोस्ट पर डालते थे. लेकिन अब मामला थोड़ा बदलने वाला है. कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आई है जो आपकी फोटो शेयरिंग की रफ्तार को रॉकेट बना देगा.

स्नैपचैट की याद दिलाएगा यह नया अंदाज

मेटा ने न सिर्फ इस फीचर को इंस्टाग्राम के अंदर जोड़ा है, बल्कि चुनिंदा देशों में इसके लिए एक अलग Instants App भी लॉन्च कर दी है. अगर आप स्नैपचैट इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह फीचर काफी जाना-पहचाना लगेगा. इसका मुख्य मकसद है बिना किसी दिखावे या भारी-भरकम एडिटिंग के अपने दोस्तों को यह दिखाना कि आप उस वक्त क्या कर रहे हैं. हालांकि, इसमें इंस्टाग्राम के अपने भरोसेमंद प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे, जो इसे स्नैपचैट से थोड़ा अलग और सुरक्षित बनाते हैं.

आखिर कैसे काम करेगा यह ‘Instants’?

इंस्टाग्राम अपडेट करने के बाद, आपको अपने इनबॉक्स में नीचे दाईं ओर एक नया आइकन दिखेगा. बस उस पर क्लिक कीजिए, फोटो खींचिए और अपने खास दोस्तों या म्यूचुअल फॉलोअर्स को भेज दीजिए.

इस फीचर की कुछ खास बातें जो आपको शायद न पता हों:

इसमें आप फोटो भेजने के बाद उसे एडिट नहीं कर पाएंगे, यानी जो है सो है! हालांकि, फोटो भेजने से पहले आप मनपसंद कैप्शन जरूर लिख सकते हैं.

जैसे ही सामने वाला आपकी फोटो देख लेगा, वह अपने आप इनबॉक्स से गायब हो जाएगी.

भले ही फोटो इनबॉक्स से गायब हो जाए, लेकिन मेटा का कहना है कि ये तस्वीरें आपके प्राइवेट आर्काइव में एक साल तक सुरक्षित रहेंगी. बाद में आप इनसे अपनी सालभर की यादों वाली ‘Recap Stories’ भी बना सकेंगे.

अगर गलती से कोई गलत फोटो क्लिक हो गई है, तो घबराइए मत. भेजने के तुरंत बाद आपको ‘Undo’ का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप फोटो वापस ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सड़कों पर बढ़ी रफ्तार: नई कार और बाइक की चाहत ने बनाया रिकॉर्ड, अप्रैल में भारतीयों ने जमकर की खरीदारी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest