Bharat Express DD Free Dish

औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा ‘महुआ’, फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद

Benefits of  Mahua flower: आज हम आपको महुआ के बारे में बताएंगे. जिसके फल-फूल से लेकर बीज तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में महुआ को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है.

Benefits of  Mahua flower

Benefits of  Mahua flower

Benefits of  Mahua flower: आज की लाइफस्टाइल में शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा जिसे शारीरिक या मानसिक समस्याएं न हो. मगर प्रकृति के पास इसका समाधान औषधीय गुणों से भरपूर फल, फूल व जड़ी बूटियों के रूप में है. सामान्यतया तौर पर कई बिमारियों का इलाज आप खुद ही कर सकते है. इसी कड़ी में आज हम आपको महुआ के बारे में बताएंगे. जिसके फल-फूल से लेकर बीज तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में महुआ को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है. यह पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर है. इसके फूल, फल और बीज न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका भी मजबूत करते हैं.

महुआ के फूल के फायदे

बता दें कि महुआ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को भी गहरा बनाता है. महुआ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, खांसी, सूजन और त्वचा रोगों में राहत तो पाचन सुधारता है और ऊर्जा बढ़ाता है. महुआ का वैज्ञानिक नाम मधुका इंडिका है. यह भारत का एक अत्यंत उपयोगी वृक्ष है, जो मुख्य रूप से अपने मीठे फल – फूलों और बीजों के लिए प्रसिद्ध है. महुआ के फूलों में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, कैरोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और ग्लूकोज पाई जाती है. ये तत्व इसे अत्यंत पौष्टिक बनाते हैं। सूखे फूलों को आटा बनाकर रोटी, हलवा या अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं. इसके अलावा, महुआ के फूलों से शरबत भी बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: घर के इन कोनों को रखें साफ, पैसा खुद बा खुद आएगा आपके पास

पर्यावरण की दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण

महुआ के बीजों से प्राप्त तेल का उपयोग खाने, दीप जलाने और औषधि बनाने में होता है, यह तेल त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद में महुआ के फूलों और फलों का उपयोग सूजन, खांसी, सर्दी-जुकाम और विभिन्न चर्म रोगों के इलाज में किया जाता है. इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, थकान दूर करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है. महुआ के पेड़ की खासियत यह है कि यह सूखे और पथरीले इलाकों में भी आसानी से उगता है. यह पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मिट्टी के कटाव को रोकता है और जैव विविधता को बढ़ावा देता है. ग्रामीण महिलाएं महुआ के फूल इकट्ठा करके अच्छी आय कमाती हैं. सूखे फूलों और तेल की बिक्री से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read