Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में शामिल हुआ भगोड़े नित्यानंद का देश ‘कैलासा’, लोगों ने लिए मजे- वीजा कैसे मिलेगा?

Nityanand: कमेटी ऑन इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स की बैठक में शामिल हुई विजयाप्रिया को कैलासा का राजदूत बताया गया.

kailasa

कैलासा की कथित प्रतिनिधि विजयाप्रिया

भारत में रेप समेत कई अपराधों के लिए भगोड़ा घोषित हुए नित्यानंद के काल्पनिक देश ‘कैलासा’ ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में शामिल होने का दावा किया है. नित्यानंद भारत में वॉन्टेड घोषित है और अब ‘कैलासा’ के एक प्रतिनिधि ने यूएन की एक बैठक में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है. ‘कैलासा’ के प्रतिनिधि ने कहा कि भारत ने नित्यानंद को ‘सताया’ है.

जिनेवा में हुई बैठक में खुद को विजयप्रिया नित्यानंद बताने वाली महिला ने कैलासा का प्रतिनिधित्व किया. कमेटी ऑन इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स की बैठक में शामिल हुई विजयप्रिया को कैलासा का राजदूत बताया गया है. संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में विजयप्रिया ने एसडीजी और हिंदू धर्म के बीच एक अस्पष्ट संबंध बनाया. उसने दावा किया कि नित्यानंद को भारत द्वारा ‘उत्पीड़ित’ किया जा रहा था.

विजयप्रिया ने कहा कि कैलासा हिंदुओं के लिए पहला संप्रभु देश है, जिसे हिंदू धर्म के सर्वोच्च पुजारी, नित्यानंद ने स्थापित किया है, जो हिंदू सभ्यता और हिंदू धर्म की 10,000 स्वदेशी परंपराओं को पुनर्जीवित कर रहे हैं और जिसमें आदि शैव स्वदेशी कृषि जनजातियां शामिल हैं.

नित्यानंद ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “UN जेनेवा में यूनाइटेड स्टेट ऑफ कैलासा (USK). जेनेवा में यूएन की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों और सतत विकास पर चर्चा में यूनाइटेड स्टेट ऑफ कैलाश ने हिस्सा लिया.” वहीं उसके ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं.

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तिहाड़ में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, सीएम केजरीवाल ने किया मंजूर

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

ट्विटर पर जगन्नाथ गोपालन नाम के एक यूजर ने लिखा,”क्या मैं वीजा कि लिए अप्लाई कर सकता हूं, मुझे यह गूगल मैप्स पर नहीं मिला, मुझे फ्लाइट बुक करानी है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “डियर नित्यानंद, क्या तुम्हारे देश में जातियां हैं? नहीं, तो मैं तुम्हारे देश में शरण लेने को तैयार हूं.” बता दें कि नित्यानंद पर साल 2012 पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था. वहीं साल 2019 में नित्यानंद पर दो लड़कियों को अगवा कर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगा था. इस मामले में पुलिस ने नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital