Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेतिया में ‘मिशन मुक्ति’: चंगुल से छुड़ाई गईं 6 नाबालिग लड़कियां, ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था पाप का धंधा

Bihar Police Raid: बिहार के बेतिया में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से एक गर्भवती पाई गई है. पुलिस ने संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को संरक्षण में भेज दिया है.

Orchestra Sex Racket

Bihar Police Raid: बिहार के बेतिया में जिला प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.जहा ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे इस घिनौने धंधे से 6 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया है.

बेतिया के बहुअरवा गांव में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने छापा मारा. इस ऑपरेशन में 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया और मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद लड़कियों में से 5 बंगाल और 1 बिहार की है, एक नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है. मिशन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर देर रात ये बड़ी कार्रवाई की गई.

देर रात ढाई बजे मारा छापा

बेतिया जिले के योगपट्टी प्रखंड के बहुअरवा गांव में शनिवार देर रात करीब ढाई बजे जिला प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) और AHTU की टीम ने छापेमारी की. मिशन मुक्ति फाउंडेशन (Mission Mukti Foundation), पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. टीम ने मौके से 6 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और संचालक रामबाबू गुप्ता व अभय कुमार यादव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रोजगार के नाम पर लड़कियों को बनाया शिकार

रेस्क्यू की गई 6 लड़कियों में से 5 पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जबकि एक बिहार के सीतामढ़ी की है. लड़कियों ने टीम को बताया कि उन्हें ऑर्केस्ट्रा (Orchestra) में अच्छे रोजगार का लालच देकर यहां लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. रेड के दौरान सभी लड़कियां बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं.

एक नाबालिग लड़की मिली गर्भवती

प्रयास जैक संस्थान की सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से एक नाबालिग गर्भवती है. यह लड़की मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता के ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी. वर्तमान में सभी लड़कियों को सरकारी संरक्षण में रखा गया है और उनकी मेडिकल जांच व काउंसलिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  Washim Viral Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! डीजल की लाइन में भिड़े लोग, डिब्बों से किया दे-दनादन हमला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital