Bharat Express DD Free Dish

पटना में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’: कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, जानें कैसे घुटनों पर आए शातिर अपराधी?

पटना के उदयनी गांव में कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच तड़के सुबह मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा हादसे में घायल होकर पकड़ा गया…

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पूरे मूड में है. दरअसल मंगलवार की सुबह पटना पुलिस ने कैश वैन लूटकर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को खदेड़कर घेर लिया. पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए सीधे फायरिंग झोंक दी.

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में अपनी राइफलें खोल दीं, जिसमें एक अपराधी गोली लगने से लंगड़ा हो गया और दूसरा भागने के चक्कर में अपनी हड्डी तुड़वा बैठा.

सरेंडर की चेतावनी हवा में उड़ाई(Patna Police Encounter)

बता दें कि वारदात की शुरुआत तब हुई जब बाइक सवार दो अपराधी कैश वैन लूटकर तेजी से भागने की फिराक में थे. पटना पुलिस की विशेष टीम को इनपुट मिलते ही उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया और उन्हें चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया. पुलिस के जवानों ने बदमाशों को रुकने और हथियार डालने की चेतावनी दी, लेकिन खुद को फंसता देख अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया.

उदयनी गांव में गूंजी गोलियां

यह खूनी मुठभेड़ पटना के उदयनी गांव में सुबह-सुबह हुई, जहां दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग से इलाका गूंज उठा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सटीक गोली नीतीश कुमार नाम के कुख्यात अपराधी के पैर में जा लगी. गोली लगते ही नीतीश लहूलुहान होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

पैर तुड़वा बैठा दूसरा साथी

नीतीश को गोली लगते देख उसका दूसरा साथी आदित्य कुमार बुरी तरह घबरा गया. उसने पुलिस के डर से बाइक को और तेज भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे कंक्रीट से जा टकराया. इस हादसे में आदित्य का पैर बुरी तरह टूट गया, जिससे उसका भागने का प्लान फेल हो गया और पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें: लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से कांपे अपराधी

इस एनकाउंटर के जरिए पटना पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध करने वालों का अंजाम यही होगा. पुलिस की इस कड़क कार्रवाई से इलाके के बदमाशों में खौफ का माहौल है. पुलिस ने मौके से लूटा गया कैश, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read