Bharat Express DD Free Dish

ट्विशा की मौत पर गहरा सस्पेंस! ऑटोप्सी ‘एंटी-मॉर्टम हैंगिंग’ की पुष्टि, रिपोर्ट ने खोले 4 बड़े राज

Twisha Sharma autopsy report: भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. मौत की वजह ‘एंटी-मॉर्टम हैंगिंग’ बताई गई है, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. जानें अब तक क्या 4 क्या बातें सामने आई हैं?

Twisha Sharma autopsy report

Twisha Sharma autopsy report: पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सस्पेंस खत्म होने के बजाय और गहराता जा रहा है. 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं 33 वर्षीय ट्विशा की ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट सामने आ गई है. एम्स (AIIMS) भोपाल के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में मौत की वजह तो स्पष्ट कर दी गई है, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के 4 बड़े खुलासे (Twisha Sharma Postmortem Report)

1- मौत का कारण (एंटी-मॉर्टम हैंगिंग): रिपोर्ट के अनुसार, ट्विशा की मौत ‘लिगेचर से लटकने’ यानी जीवित अवस्था में फांसी लगने (एंटी-मॉर्टम हैंगिंग) और दम घुटने (Asphyxia) के कारण हुई है. गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और ब्लीडिंग के निशान पाए गए हैं.

2- शरीर पर चोट के निशान: फांसी से मौत की पुष्टि के बावजूद, ट्विशा के शरीर पर मौत से पहले की गई मारपीट या संघर्ष के संकेत मिले हैं. गर्दन के बाईं ओर खरोंचें, बाईं और दाहिनी कलाई, ऊपरी बांह और दाहिनी अनामिका उंगली पर नील के निशान दर्ज किए गए हैं. खोपड़ी के नीचे भी 2 सेमी x 2 सेमी का एक छोटा घाव मिला है, जो किसी भारी चीज के टकराने से हो सकता है.

3- दम घुटने के लक्षण: रिपोर्ट में चेहरे पर खून का जमाव, कानों और नाखूनों का नीला पड़ना और फेफड़ों में ‘टार्डियू के धब्बे’ (Tardieu spots) मिलने का जिक्र है, जो सांस रुकने या दम घुटने की ओर इशारा करते हैं.

4- एमटीपी (MTP) का जिक्र: आंतरिक परीक्षण में गर्भाशय का आकार बढ़ा हुआ पाया गया. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि मृत्यु से करीब एक सप्ताह पहले ही ट्विशा का मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) यानी गर्भपात करवाया गया था. नशे या जहर की संभावना की जांच के लिए विसरा, खून, बाल और नाखूनों के सैंपल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे गए हैं.

सास के गंभीर आरोप और पिता का पलटवार (Model Twisha Sharma Death Case)

इस मामले में पारिवारिक विवाद भी अब खुलकर सामने आ गया है. ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद से ही ट्विशा का रवैया बदल गया था और वह इस बच्चे को नहीं रखना चाहती थी. उनके मुताबिक, गर्भपात के बाद उनका बेटा (ट्विशा का पति) समर्थ सिंह भावनात्मक रूप से परेशान था.

वहीं, ट्विशा के पिता नव निधि शर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपनी बेटी के चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कहा, “गिरिबाला सिंह इस समय अग्रिम जमानत पर बाहर हैं और मीडिया में झूठे बयान देकर शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं.” पिता ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट या भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की निगरानी में स्वतंत्र जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है.

पति समर्थ की तलाश में जुटी SIT (Twisha Sharma autopsy report details)

दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी करने वाली ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, क्रूरता और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी, अफगानी और बांग्लादेशियों को नई शर्तों पर मिलेगी नागरिकता, जानें CAA आवेदन में क्या बदला?

वर्तमान में इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच एक विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है. मामले का मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. भोपाल पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की है. पुलिस तकनीकी और मानवीय, दोनों स्तरों पर आरोपी की तलाश में जुटी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest