Bharat Express DD Free Dish

विदेश यात्रा से लौटते ही पीएम ने बुलाई अहम बैठक, लेंगे कोई बड़ा फैसला?

PM Modi Meeting: पांच देशों की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अहम बैठक बुलाई है. पश्चिम एशिया संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

PM Modi Meeting: पांच देशों की यात्रा पूरी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश लौट आए हैं. आते ही उन्होंने एक बड़ी बैठक बुला ली है. पश्चिम एशिया संकट के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है.

मंत्रिपरिषद की पहली बैठक

आज यानी गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. यह इस साल की पहली बैठक है और मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच हो रही है.

तेल और गैस पर चर्चा की उम्मीद

देश में पश्चिम एशिया संकट का असर दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं और एलपीजी के दामों को लेकर भी अटकलें हैं. ऐसे में बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा होगी. हाल ही में लिए गए फैसलों के नतीजों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी. सरकारी योजनाओं को ज्यादा सफल बनाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा.

पश्चिम एशिया संकट का जिक्र

प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके आर्थिक असर का जिक्र कर सकते हैं. मंत्रालयों को निर्देश दिए जा सकते हैं कि आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो. ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन और जहाजरानी जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-4 दिन और 9 मिलियन फॉलोअर्स, ‘कॉकरोच पार्टी’ ने इंस्टाग्राम पर देश की बड़ी पार्टियों को पछाड़ा?

क्यों अहम है यह बैठक?

पश्चिम एशिया संकट शुरू होते ही पीएम मोदी ने मंत्रालयों को निर्देश दिया था कि प्रभावित क्षेत्रों और नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं. आज की बैठक में आम जनता के हित में सुधारों पर चर्चा हो सकती है. वर्क फ्रॉम होम से जुड़े दिशानिर्देश भी जारी किए जा सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest