सोशल मीडिया पर अचानक एक नाम हर जगह छा गया है Cockroach Janta Party. महज चार दिनों में इस पेज ने 90 लाख ( 9 मिलियन) से जयादा फॉलोअर्स जुटा लिए हैं. इतनी तेजी से ग्रोथ देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि आमतौर पर किसी अकाउंट को इतने फॉलोअर्स पाने में महीनों लग जाते हैं.
इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म
इंस्टाग्राम पर वायरल होने का खेल एल्गोरिद्म से जुड़ा है. अगर कोई वीडियो शुरुआत में ही ज्यादा लाइक्स, शेयर और कमेंट्स बटोर लेता है तो प्लेटफॉर्म उसे और बड़े ऑडियंस तक पहुंचा देता है. Cockroach Janta Party ने इसी फॉर्मूले को सही तरीके से पकड़ा. इनके वीडियो छोटे, तीखे और सीधे मुद्दे पर होते हैं. गुस्सा, मजाक और सिस्टम से नाराजगी का मिश्रण इन्हें relatable बनाता है.

Gen Z की भाषा और मीम कल्चर
इस पेज ने युवाओं की भाषा अपनाई. भारी-भरकम भाषणों की जगह मीम्स, सटायर और मजेदार रील्स डाली गईं. बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और आम लोगों की फ्रस्ट्रेशन को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया. यही वजह रही कि लोग इन वीडियोज को सिर्फ देखते ही नहीं बल्कि शेयर भी करते गए.
क्या है पार्टी का सच?
यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक मुहिम है जिसे अभिजीत नाम के युवक ने शुरू किया. दरअसल, हाल ही में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के एक बयान में युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहने की बात सामने आई थी. उसी बयान के बाद मीम्स और रील्स बनने लगे और देखते ही देखते Cockroach Janta Party ट्रेंड करने लगी.
वेबसाइट और AI का इस्तेमाल
इस पार्टी की वेबसाइट भी बनाई गई है जिसे AI की मदद से तैयार किया गया है. यहां लोग रजिस्टर करके पार्टी की मेंबरशिप ले सकते हैं. यह कदम युवाओं को और ज्यादा जोड़ने का तरीका साबित हुआ.
4 दिन में 9.5 मिलियन फॉलोअर्स
जब कोई पेज वायरल होता है तो सिर्फ एक वीडियो नहीं पूरा अकाउंट ग्रो करता है. Cockroach Janta Party के कई वीडियोज करोड़ों व्यूज तक पहुंचे. हर वायरल वीडियो नए लाखों लोगों को पेज तक खींच लाया. यही वजह रही कि तीन दिन में फॉलोअर्स की संख्या 62 लाख तक पहुंच गई.
क्रॉस-प्लेटफॉर्म वायरलिटी
इस ट्रेंड को सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि अन्य प्लेटफॉर्म्स ने भी बूस्ट किया. बड़े मीम पेज, इन्फ्लुएंसर अकाउंट और ‘एक्स’ जैसे प्लेटफॉर्म पर भी यह कंटेंट शेयर हुआ. जब एक ही चीज़ अलग-अलग जगहों पर ट्रेंड करती है तो इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म उसे और ज्यादा पुश करता है.
असली या नकली फॉलोअर्स?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इतने फॉलोअर्स असली हैं? अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि बॉट्स या फेक फॉलोअर्स खरीदे गए हों. क्योंकि अगर ऐसा होता तो वीडियोज पर इतने व्यूज नहीं आते. असली वजह है सही टाइमिंग और सही टॉपिक. युवाओं के गुस्से और फ्रस्ट्रेशन को मजाकिया अंदाज में पेश करना ही वायरलिटी का राज बना.
ये भी पढ़ें-17 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी
आगे का सफर
अब चर्चा इस बात की है कि अगर यही रफ्तार रही तो Cockroach Janta Party सोशल मीडिया पर देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ सकती है. हालांकि यह भी सच है कि ऑनलाइन फॉलोअर्स और असली राजनीति दो अलग चीजें हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होना आसान है लेकिन लंबे समय तक उस लोकप्रियता को बनाए रखना सबसे मुश्किल काम होता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


