Shuvendu Adhikari Decisions: पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों के बाद अब राज्य के सभी मदरसों में भी प्रार्थना के समय ‘वंदे मातरम्’ गाने का नियम लागू कर दिया है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह आदेश सरकारी सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू होगा.
सरकारी कर्मचारियों पर सख्त नियम
सरकार ने एक और आदेश जारी किया है जिसे विवादित माना जा रहा है. इस नियम के तहत सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति मीडिया से बात नहीं कर सकते और न ही अखबारों या टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे सकते हैं. लिखित रूप में भी कोई बयान देने से पहले इजाजत जरूरी होगी.
आलोचना पर रोक
नए आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी केंद्र या राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना नहीं कर सकते. इसमें शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है. लोगों का कहना है कि यह नियम आवाज दबाने जैसा है और इसकी तुलना आपातकाल से की जा रही है.
सुवेंदु अधिकारी के फैसले
बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. हाल ही में अधिकारियों में फेरबदल, कानून-व्यवस्था से जुड़े कदम और टीएमसी नेताओं पर लगे आरोपों की जांच शुरू की गई है.
अन्नपूर्णा योजना
सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. यह योजना एक जून से लागू होगी.
ओबीसी आरक्षण में बदलाव
सीएम सुवेंदु ने ओबीसी आरक्षण को 17 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है. अब केवल 66 जातियां और समुदाय ही इस दायरे में रहेंगे.
ये भी पढ़ें-विदेश यात्रा से लौटते ही पीएम ने बुलाई अहम बैठक, लेंगे कोई बड़ा फैसला?
सिलीगुड़ी कॉरिडोर का फैसला
राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की 120 एकड़ जमीन केंद्र को सौंप दी है. यह कदम ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


