Bharat Express DD Free Dish

‘प्यासे को एक गिलास पानी दें…’! देश में पारा 47 पार होते ही पीएम मोदी ने जनता को दिया कूल-कूल मैसेज

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने और हाइड्रेटेड रहने की अपील की. प्रधानमंत्री ने राहगीरों को पानी पिलाने और घरों के बाहर मटका रखने वालों की खुलकर सराहना की…

Edited by Rohit Agrawal

उत्तर और मध्य भारत में इन दिनों कुदरत का ऐसा भयंकर कहर बरस रहा है कि चिलचिलाती धूप और जानलेवा लू के थपेड़ों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है. देश के कई हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचकर रिकॉर्ड तोड़ रहा है.

आसमान से बरसती इस आग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभालते हुए देशवासियों से बेहद भावुक और कड़क अपील की है. पीएम मोदी ने न सिर्फ लोगों को इस कातिल गर्मी से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के कड़े निर्देश दिए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश साझा किया है जिसने इस तपते मौसम में करोड़ों भारतीयों के दिलों को छू लिया है.

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी सख्त हिदायत

बढ़ते तापमान और भीषण हीटवेव (लू) को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए देशवासियों से हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पारा लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के दैनिक जीवन में कठिनाइयां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि इस मौसम में लापरवाही बिल्कुल न बरतें, खुद को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखें और जब भी घर से बाहर निकलें, तो पानी की बोतल साथ रखना कभी न भूलें.

 

‘प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य’

इस संकट के समय में पीएम मोदी ने देश के नागरिकों के भीतर की इंसानियत और संवेदनशीलता को जगाने का एक बहुत बड़ा प्रयास किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे खौफनाक मौसम में आपकी थोड़ी सी संवेदनशीलता भी किसी बेबस के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकती है.

उन्होंने देश की जनता को एक खुला टास्क देते हुए कहा कि यदि संभव हो, तो राह चलते किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य पिलाएं, क्योंकि इस जानलेवा धूप में किसी की प्यास बुझाना सबसे बड़ी देशसेवा और पुण्य का काम है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में रात 9:41 बजे का वो आखिरी कॉल! पीछे से आई चीख और फिर… CBI की री-रजिस्टर FIR में हुआ बेहद खौफनाक खुलासा

घरों के बाहर मटका रखने वालों के मुरीद हुए मोदी

अपने इस खास संदेश में पीएम मोदी ने भारत की उस सनातनी परंपरा और जमीनी नायकों की जमकर सराहना की है, जो इस तपती दोपहरी में मूक समाजसेवक बने हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल से उन तमाम लोगों की तारीफ और सम्मान करता हूँ, जो इस भीषण गर्मी में अपने घरों और दुकानों के बाहर मटकों या प्याऊ में शीतल जल भरकर रख रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मटका रखने वाले आम नागरिकों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे हैं, जिसने इस भीषण गर्मी के बीच समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read