IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स को मिली 7 विकेट की करारी हार के बाद क्रिकेट के गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. लेकिन इस हार से ज्यादा सोशल मीडिया पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग और 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गुजरात से मिली हार के ठीक बाद डगआउट से सामने आए इस वीडियो में कप्तान रियान पराग बेहद गुस्से में टीम के इस सबसे छोटे खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सरेआम डांटते और फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
दरअसल इस वीडियो (Riyan Parag and Vaibhav Suryavanshi Viral Video) के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया कि आखिर इतनी शानदार बल्लेबाजी के बाद भी वैभव को कप्तान का गुस्सा क्यों झेलना पड़ा. बता दें कि कप्तान पराग के गुस्से की वजह तो सामने आई नहीं है लेकिन मैच के बाद उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ जरूर की.
डगआउट में RR के कप्तान ने वैभव को डांटा?(Riyan Parag & Vaibhav Viral Video)
दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस ‘करो या मरो’ वाले नॉकआउट मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाते हुए महज 47 गेंदों में 204.25 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 96 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वैभव के इसी खूनी तांडव की बदौलत राजस्थान ने बोर्ड पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लेकिन जैसे ही वैभव अपना शतक चूककर आउट होकर डगआउट में लौटे, वहां कप्तान रियान पराग उनके पास पहुंचे और कड़े हाव-भाव (Expressions) के साथ उन्हें डांटते दिखे.
वहीं वीडियो में वैभव भी सिर झुकाए कप्तान की बात सुनते नजर आए. हालांकि, रियान ने उस वक्त क्या कहा यह साफ नहीं हो पाया, लेकिन दोनों के चेहरे के तनाव ने सबको हैरान कर दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कारेने लगे और वैभव के फैंस पराग को ट्रोल करने लगे.
Chin up, Vaibhav Sooryavanshi! 🩷
You have so much to be proud of 🥹
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8lHU927KLE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
मैच खत्म होते ही बांधे तारीफों के जबरदस्त पुल
भले ही लाइव मैच के दौरान रियान पराग अपने इस जूनियर खिलाड़ी पर कड़क तेवर दिखाते नजर (Riyan Parag and Vaibhav Suryavanshi Viral Video) आए हों, लेकिन मैच खत्म होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में राजस्थान के कप्तान का एक बिल्कुल अलग और भावुक रूप देखने को मिला. रियान ने वैभव के बारे में बात करते हुए कहा कि वैभव ने इस पूरे सीजन में जो करके दिखाया है, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.
आगे पराग ने कहा कि एक तरीका होता है कि आप क्रीज पर जाएं और अंधाधुंध बल्ला घुमाकर रन बना दें. लेकिन वैभव ने बिना सोचे-समझे बल्ला नहीं चलाया, बल्कि हालात के मुताबिक और टीम की जरूरत को ध्यान में रखकर परिपक्व बैटिंग की है. मुझे नहीं पता कि इस 15 साल के बच्चे ने ये कैसे किया, पर उसने कर दिखाया.
ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में बकरीद विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की
ऑरेंज कैप पर वैभव का कब्जा बरकरार
वैभव सूर्यवंशी की इस 96 रनों की पारी के दम पर भले ही राजस्थान बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही, लेकिन गुजरात टाइटंस ने इस 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को 19वें ओवर में ही चेज कर राजस्थान का फाइनल का सपना तोड़ दिया. हालांकि, इस हार के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है और 16 मैचों में रिकॉर्ड 776 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. कप्तान रियान पराग ने उम्मीद जताई कि वैभव आगे चलकर देश के लिए भी खेलेंगे और भविष्य में राजस्थान रॉयल्स को उसका दूसरा आईपीएल खिताब जिताने में सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

