Aaj Ka Panchang 3 June 2026: 3 जून 2026, बुधवार को ज्येष्ठ अधिकमास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि पर विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और शुभ समय में गणेश जी की स्थापना करें. पूजा में फूल, माला, अक्षत, धूप, दीप, चंदन, दूर्वा, फल और नैवेद्य अर्पित करें. मोदक, लड्डू और केले का भोग लगाकर गणेश चालीसा और गणेश मंत्र का पाठ करें. इसके बाद आरती करें और व्रत कथा सुनें.
दिनभर का व्रत और फलाहार
गणेश पूजा के बाद व्रती दिनभर फलाहार पर रहते हैं. शाम को चंद्रोदय होने पर अर्घ्य की थाली तैयार करें. जल और कच्चे दूध से भरे लोटे में चंदन, अक्षत और सफेद फूल डालें. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत की पूजा पूर्ण करें. अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत समाप्त करें. मान्यता है कि इस विधि से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
बुध दोष निवारण
इस दिन बुध दोष को शांत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना गया है. साथ ही जेब में हरे रंग का रूमाल रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
आज का पंचांग
आज की तिथि रात 09:21 बजे तक तृतीया रहेगी, उसके बाद चतुर्थी प्रारंभ होगी. पूर्वाषाढा नक्षत्र 12:59 एएम तक रहेगा, फिर उत्तराषाढा शुरू होगा. करण में सुबह 08:12 बजे तक वणिज और रात 09:21 बजे तक विष्टि रहेगा, उसके बाद बव. योग सुबह 08:12 बजे तक शुभ रहेगा, फिर शुक्ल योग होगा.
दिन और ग्रह स्थिति
आज बुधवार है और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. शिववास रात 09:21 बजे तक क्रीड़ा में रहेगा, उसके बाद कैलाश पर.
सूर्योदय और चंद्रोदय
सूर्योदय सुबह 05:23 बजे और सूर्यास्त शाम 07:15 बजे होगा. चंद्रोदय रात 10:04 बजे और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 07:21 बजे होगा.
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:02 से 04:43 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02:38 से 03:34 बजे तक है. अमृत काल शाम 07:37 से रात 09:24 बजे तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11:59 से 12:40 बजे तक रहेगा.
चौघड़िया
दिन के चौघड़िया में लाभ सुबह 05:23 से 07:07 बजे तक, अमृत 07:07 से 08:51 बजे तक और शुभ 10:35 से 12:19 बजे तक रहेगा. शाम को लाभ 05:31 से 07:15 बजे तक मिलेगा. रात के चौघड़िया में शुभ 08:31 से 09:47 बजे तक और अमृत 09:47 से 11:03 बजे तक रहेगा.
अशुभ समय
यमगण्ड सुबह 07:07 से 08:51 बजे तक रहेगा. राहुकाल दोपहर 12:19 से 02:03 बजे तक है. दुर्मुहूर्त 11:52 से 12:47 बजे तक रहेगा. भद्रा सुबह 08:12 से रात 09:21 बजे तक रहेगी और उसका वास पाताल में होगा.
ये भी पढ़ें-आज का राशिफल: कौन सी राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार?
यह व्रत न केवल गणेश जी की कृपा दिलाता है बल्कि बुध दोष को भी शांत करता है. पूजा और अर्घ्य की विधि का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


