Bharat Express DD Free Dish

मोहाली के दफ्तर में ‘सनकी आशिक’ का खूनी तांडव! एक्स-गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा, फिर खुद का भी गला रेता

मोहाली की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में एक्स-बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका और सहकर्मी डिंपल की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है…

Mohali Office Murder: पंजाब के हाई-टेक जिले मोहाली से एक बेहद सनसनीखेज, खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है. दरअसल मोहाली के फेज-11 स्थित ‘एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स’ (SRP US Logistics) कंपनी के दफ्तर में कल शाम उस समय हड़कंप और चीख-पुकार मच गई, जब प्यार में पागल एक सनकी युवक ने अपनी ही एक्स-गर्लफ्रेंड और सहकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 वार कर उसे बेरहमी से मौत के घाट (Mohali Office Murder Case) उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेत कर आत्महत्या की कोशिश की. इस खूनी खेल से पूरे कॉर्पोरेट जगत में दहशत का माहौल है.

बात करने से इनकार की ऐसी खौफनाक सजा

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की पहचान 29 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है, जो इसी लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करती थी. वहीं पटियाला का रहने वाला आरोपी हरजिंदर सिंह उसका पूर्व प्रेमी था. कल शाम करीब सवा छह बजे जब ऑफिस की छुट्टी हो रही थी, तब हरजिंदर ने डिंपल को रोककर जबरन बात करने का दबाव बनाया.


जब डिंपल ने उससे बात करने से साफ मना कर दिया, तो गुस्से से तमतमाया हरजिंदर अपने बैग से छुपाकर लाया हुआ तेजधार चाकू निकाल लाया. उसने कुछ ही सेकंड के भीतर डिंपल पर 30 से ज्यादा वार किए, जिससे डिंपल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

खुद का भी रेत डाला गला(Mohali Office Murder Case)

प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों के मुताबिक, वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, डिंपल की सांसें थम चुकी थीं. डिंपल को तड़पता देख आरोपी हरजिंदर ने उसी चाकू से अपने गले और शरीर पर कई गहरे वार कर खुदकुशी का प्रयास किया. मौके पर पहुंची फेज-11 थाना पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कातिल हरजिंदर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर पर है.

एसआरपी लॉजिस्टिक्स कंपनी पर उठे गंभीर सवाल

कंपनी की दूसरी मंजिल पर हुए इस मर्डर ने दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के एंट्री गेट पर कोई सख्त मेटल डिटेक्टर या बैग चेकिंग की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते आरोपी आसानी से इतना बड़ा हथियार लेकर सीधे अंदर घुस गया.

फेज-11 थाना एसएचओ (SHO) अमन बैदवान ने बताया कि घटनास्थल से सारे फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या (मर्डर) की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. होश में आते ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read