Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर आप भी 16, 17 डिग्री पर चलाते हैं AC, हो जाइए सावधान; बिजली बिल के साथ- साथ इन बीमारियों को दे रहे न्यौता

AC Temperature Tips: गर्मी में AC को 16-17 डिग्री पर चलाना कई लोगों की आदत बन गई है, लेकिन यह सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत कम तापमान पर AC चलाने से सर्दी-जुकाम, एलर्जी और बिजली खपत बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

AC Temperature Tips

AC Temperature Tips

AC Temperature Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC का तापमान 16 या 17 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत न केवल बिजली बिल बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है. इस आर्टिकल में हम आपको 16, 17 डिग्री पर एसी चलाने से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में बताएंगे.

16-17 °C पर एसी चलाने के नुकसान

विशेषज्ञों के अनुसार, AC को बहुत कम तापमान पर चलाने से शरीर और बाहरी वातावरण के बीच तापमान का अंतर काफी बढ़ जाता है. जब व्यक्ति बार-बार ठंडे कमरे से गर्म वातावरण में जाता है, तो शरीर को तापमान के अनुसार खुद को ढालने में कठिनाई होती है. इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द और वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

जोड़ों में दर्द और थकान समेत हो सकती हैं अन्य बीमारियां

डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक अत्यधिक ठंडे वातावरण में रहने से शरीर की मांसपेशियों में अकड़न, जोड़ों में दर्द और थकान की शिकायत भी हो सकती है. इसके अलावा, बहुत कम तापमान पर चलने वाले AC से कमरे की नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा शुष्क होने लगती है और आंखों में जलन या खुजली जैसी परेशानी हो सकती है. अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिए भी अत्यधिक ठंडा वातावरण नुकसानदायक माना जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए. इस तापमान पर कमरा आरामदायक भी रहता है और शरीर पर अनावश्यक दबाव भी नहीं पड़ता. साथ ही, बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे बिजली बिल में बचत होती है.

यह भी पढ़ें: अगर आपको भी हर बात पर तनाव लेने की है आदत, तो संभल जाएं! गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

AC का तापमान जितना कम रखा जाता है, कंप्रेसर को उतनी अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ती है और बिजली बिल भी कम आता है. इसलिए केवल जल्दी कमरा ठंडा करने के चक्कर में 16, 17 डिग्री पर एसी ना चलाएं. गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और जेब दोनों का ख्याल रखना जरूरी है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital