Bharat Express DD Free Dish

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

Rajya Sabha election 2026: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर हो गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्होंने तेलंगाना में दर्ज केस और संपत्ति का पूरा विवरण हलफनामे में नहीं दिया.

Rajya Sabha election 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी. आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना में दर्ज एक केस की जानकारी अपने हलफनामे में छिपाई थी. इस आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन खारिज कर दिया. अब प्रदेश की तीनों सीटों पर बीजेपी की दावेदारी और मजबूत हो गई है और उनके उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है.

बीजेपी की शिकायत और आरोप

बीजेपी नेताओं का कहना है कि नटराजन ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले का विवरण जानबूझकर नहीं दिया. साथ ही उनकी संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी भी अधूरी बताई गई. चुनाव नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज मामलों और संपत्तियों का पूरा विवरण देना जरूरी होता है.

राकेश सिंह का बयान

बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि नटराजन ने जानबूझकर जानकारी छिपाई और अधूरा फॉर्म जमा किया. उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया गया, लेकिन गंभीर खामियों और केस की जानकारी छिपाने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया. उन्होंने इसे “सच्चाई और ईमानदारी की जीत” बताया.

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस नेता मयंक राम नारायण ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी सत्ता के बल पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विधायक एकजुट दिखे तो बीजेपी ने हार के डर से नटराजन के नामांकन पर आपत्ति लगाई. उनका आरोप है कि यह लोकतंत्र को प्रभावित करने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें-चार महीने पुराने प्रेम विवाह का खूनी अंजाम, साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

चुनावी समीकरण बदले

नटराजन का नामांकन रद्द होने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है. अब तीनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत हो गई है. इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read