Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तमिलनाडु में ठगी कर जम्मू भाग जाते हो… CJI ने साइबर क्रिमिनल को सरेआम लताड़ा, जमानत देने से किया साफ इनकार

Justice Surya Kant’s Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने एक कथित साइबर अपराधी की जमानत याचिका खारिज करते हुए तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट ने साइबर ठगों को समाज पर बोझ और परजीवी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों का जेल में रहना ही समाज के हित में है.

Supreme Court India
Edited by Shubhra Rai

 Justice Surya Kant’s Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने एक कथित साइबर अपराधी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने अहम टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि साइबर ठग समाज पर बोझ और परजीवी की तरह है, जो लोगों की मेहनत की कमाई को हड़प लेते है. इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

सीजेआई ने जेल के अंदर रहने के लिए कहा

सीजेआई ने कहा कि समाज के हित में ऐसे लोगों को जेल में ही रहना चाहिए. क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक नुकसान पहुचाते है. सीजेआई ने कहा कि ऐसे अपराधी निवेश के नाम पर लोगों को ठगते है और अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाते है.

उन्होंने कहा कि तुम लोग किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहते. तमिलनाडु में किसी से धोखाधडी करते हो ओर फिर वहां से जम्मू चले जाते हो. समाज का हित इसी में है कि तुम लोग जेल के अंदर ही रहें. कोर्ट ने कहा इस तरह के अपराध पूरे देश में फैले होते है. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने आरोपी को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम लोग परजीवी हो, जो निवेशकों से करोड़ों रुपए ठगते हो.

साइबर अपराध मामले में चिंता व्यक्त की

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि साइबर अपराधियों से हमें बहुत सख्त होना ही पड़ेगा. सीजेआई ने साइबर अपराध के दायरे पर भी चिंता व्यक्त की है. इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान इसी तरह की टिप्पणी की थी. उन्होंने कथित बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी.

इसके बाद उनके बयान को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ. यहां तक कि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नाम से एक नई ऑनलाइन राजनीतिक पार्टी भी उभरकर सामने आ गई.

बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा

सीजेआई ने मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई के जरिए सक्रियता की ओर मुड़ रहे बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी हैशटैग तेजी से वायरल हो गया. बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां उन लोगो पर लक्षित थी, जो फर्जी डिग्रियों के साथ पेशे में शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें:हिंदू धर्म में कौन-कौन से हैं 16 संस्कार? जानिए इंसान के खुशहाल जीवन से क्या है इनका कनेक्शन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital