Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रक से शराब लूटने की मची होड़! बच्चें महिला बुजुर्ग तक कार्टन लेकर भागते दिखे, वीडियो वायरल

Sitamarhi Liquor Loot: सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब से लदे एक ट्रक से ग्रामीणों द्वारा सरेआम शराब और बीयर लूटने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

Sitamarhi Liquor Loot

सीतामढ़ी/आनंद बिहारी सिंह


Sitamarhi Liquor Loot: बिहार के सीतामढ़ी में शराबबंदी के दावों के बीच कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर जब्त किए गए शराब से लदे एक ट्रक पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया और सरेआम शराब व बीयर के कार्टन लूट ले गए (Bihar Liquor Ban).

सीतामढ़ी में पुलिस द्वारा जब्त किए गए शराब से लदे एक ट्रक से ग्रामीणों द्वारा सरेआम शराब और बीयर लूटने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में बच्चे, बुजुर्ग और युवक सभी कार्टन लूटकर भागते दिख रहे हैं. इस घटना ने शराबबंदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, डीएसपी ने लूट की जानकारी से इनकार करते हुए मामले की जांच और शराब की गिनती कराने की बात कही है.

ट्रक पर टूटे ग्रामीण

यह हैरान करने वाला मामला सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा चौक का है. यहां सड़क किनारे खड़ी हिमाचल प्रदेश के नंबर वाले एक ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर लदी हुई थी. जैसे ही स्थानीय लोगों को इसका पता चला वो शराब लूटने के लिए वहा पहुंच गए (Sitamarhi Viral Video).

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक, बुजुर्ग और यहां तक कि बच्चे भी ट्रक से शराब के कार्टन निकाल-निकाल कर भाग रहे हैं. कुछ लोग तो बकायदा मोटरसाइकिल पर शराब के कार्टन लादकर रफूचक्कर होते दिखे.

 पुलिस के काम पर कई गंभीर सवाल

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस ट्रक को शराब के साथ जब्त किया था. लेकिन पुलिस की मौजूदगी या उसकी कस्टडी के बावजूद इस तरह सरेआम हुई लूट ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. सरेबाजार हुई इस शराब लूट की घटना के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस के काम पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति: डीएसपी

इस पूरे मामले पर सदर डीएसपी सुनीता कुमारी का कहना है कि उन्हें शराब लूटे जाने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद ट्रक को तुरंत जब्त कर थाने लाया गया है और उसमें बची हुई शराब की गिनती कराई जा रही है. डीएसपी के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही बरामद शराब की असली मात्रा और वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें:  शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला कारतूस-लकड़ी का टुकड़ा; क्या हैं बेगूसराय पुलिस पर आरोप?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital