Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की हुई मौत, 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत हुई खराब

Tamil Nadu Gas Leak Incident: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की जान चली गई. वहीं 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है.

Tamil Nadu Gas Leak Incident

Tamil Nadu Gas Leak Incident

Tamil Nadu Gas Leak Incident: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की जान चली गई. वहीं 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. हादसे के समय वहां पर 100 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि यह हादसा सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में हुआ है. जहां गैस लीक होते ही अफरातफरी मच गई. इस हादसे में अबतक 7 लोगों के जान गंवाने की खबर सामने आई है. वहीं हादसे की वजह से करीब 70 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गैस लीक की खबर जैसे ही सामने आई, लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे. जैसे-तैसे इसकी खबर प्रशासन को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव काम शुरू कर दिया.

झींगा प्रोसेसिंग का होता था काम

मिली जानकारी के मुतबिक इस सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में झींगा प्रोसेसिंग से जुड़ा काम होता था. घटना के बाद श्रमिकों मे आक्रोश देखा जा रहा है.

फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम कराने की बात चल रही है. अस्पताल के डॉक्टर घायलों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें- वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने क्या कहा जो भड़क गए रणधीर जायसवाल? आसिफ अली जरदारी को जमकर सुनाई

भारत का प्रमुख समुद्री निर्यात है झींगा

बता दें कि, झींगा भारत के समुद्री खाद्य निर्यात का सबसे बड़ा उत्पाद माना जाता है. इसी साल जनवरी में केंद्रीय मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित Indian Council of Agricultural Research के अंतर्गत आने वाले Central Institute of Brackishwater Aquaculture और इसके मुट्टुकाडु प्रायोगिक केंद्र का दौरा किया था. भारत से दुनिया के करीब 130 देशों को निर्यात किए जाने वाले समुद्री खाद्य उत्पादों में झींगा की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है. इस क्षेत्र में तमिलनाडु की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital