आज 27 जून 2026 को आकाश मंडल में एक बेहद खास और अनुशासित ऊर्जा का निर्माण हो रहा है. आज(Aaj Ka Rashifal 2 June 2026) चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जो हर राशि के जीवन में गहरी निष्ठा, स्थिरता और ठहराव लेकर आएगा. हालांकि, चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में होकर नीच की स्थिति में हैं, जिसकी वजह से कुछ जातकों की भावनाएं जरूरत से ज्यादा गहरी और संवेदनशील हो सकती हैं.
ज्योतिषविदों के अनुसार, आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा. आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के अनुसार मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के करियर, बिजनेस और आर्थिक जीवन का पूरा हाल.
मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि का भाग्यफल(Aaj Ka Rashifal 27 June 2026)
मेष (Aries): आज का दिन आपके घर और पारिवारिक मामलों के लिए बेहद सुकूनदेह रहेगा. अटके हुए पुराने मामलों को शांत नजरिए से देखने पर रास्ता साफ होगा. चौथे भाव में गुरु, शुक्र और बुध की युति से मां का पूरा आशीर्वाद मिलेगा. मन में भारीपन महसूस हो तो थोड़ा आराम करें. (शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8)
वृष (Taurus): चंद्रदेव आज आपके साझेदारी वाले भाव में हैं, जिससे लव लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप में गहरा समर्पण आएगा. पार्टनर के साथ की गई कोई भी गंभीर बातचीत भविष्य के लिए यादगार साबित होगी. रिश्ते में ज्यादा अधिकार जताने से बचें. (शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 7)
मिथुन (Gemini): पैसों और सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. परिवार के वित्तीय मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. सूर्यदेव आपके लग्न पर बैठकर आपके व्यक्तित्व में निखार ला रहे हैं. मानसिक तनाव को हावी न होने दें. (शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 2)
कर्क (Cancer): आपकी राशि के लग्न भाव में बृहस्पति, शुक्र और बुध की युति होने से आपके व्यक्तित्व में एक असाधारण और आकर्षक ऊर्जा दिखाई देगी. प्रेम संबंधों में आज गहरी निष्ठा रहेगी. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. (शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 1)
सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का भविष्यफल
सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और एकांत में वक्त बिताने के लिए बेहतरीन है. कल की बेचैनी के बाद आज परिवार में एक सुखद ठहराव महसूस होगा. करियर में मंगलदेव आपको बढ़त और नया अधिकार दिला रहे हैं, लेकिन जमीन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज न लें. (शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 4)
कन्या (Virgo): आज आपकी बातचीत में कमाल की वफादारी और लॉयल्टी झलकेगी, जिसका फायदा आपको बिजनेस पार्टनरशिप में मिलेगा. एकादश भाव में ग्रहों की तिकड़ी होने से सामाजिक मान-सम्मान और बौद्धिक लाभ में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं. (शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 1)
तुला (Libra): करियर के लिहाज से आज का दिन इस पूरे महीने के सबसे भाग्यशाली दिनों में से एक है. लग्नेश शुक्र, गुरु और बुध के साथ आपके करियर भाव में बैठे हैं, जो आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी और टिकाऊ सफलता दिला सकते हैं. भावुकता में आकर पेशेवर फैसले न लें. (शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2)
वृश्चिक (Scorpio): चंद्रमा आज आपकी ही राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं, जिससे भावनाएं चरम पर रहेंगी. कल की बेचैनी के बाद आज खुद को शांत रखने का दिन है. किस्मत धीरे-धीरे साथ देगी. जीवनसाथी से बात करते समय अपनी वाणी पर पूरा काबू रखें. (शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 1)
धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि की किस्मत का हाल
धनु (Sagittarius): आज (Aaj Ka Rashifal 27 June 2026) अकेले में बिताया गया वक्त आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. पर्दे के पीछे कुछ ऐसी योजनाएं बन रही हैं, जो अचानक आपके सामने आकर आपको वित्तीय लाभ दे सकती हैं. आज पार्टनरशिप के कामों में भी आपको बढ़त मिलने की उम्मीद है. (शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 12)
मकर (Capricorn): लाभ और नेटवर्किंग के मामले में आज का दिन कमाल का नतीजा दे सकता है. पुराने दोस्तों या सहयोगियों से मुलाकात आपके बिजनेस के रुके हुए काम बना देगी. समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा, बस दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें. (शुभ रंग: सिल्वर, शुभ अंक: 7)
कुंभ (Aquarius): करियर में आज आपका कड़ा अनुशासन और टीमवर्क आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा भरोसा आपको मिलेगा. शनिदेव की कृपा से आपकी पुरानी मेहनत आज रंग लाती हुई दिखाई देगी. मन के भारीपन को काम के बीच में न आने दें. (शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 10)
मीन (Pisces): भाग्य का पूरा साथ आज मीन राशि के जातकों को मिलने जा रहा है. प्रेम और रचनात्मकता के भाव में गुरु, शुक्र और बुध की युति होने से रिश्तों में गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहेगा. संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी और सुखद खुशखबरी मिल सकती है. (शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 9)
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 27 June 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




