Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सेशेल्स में नारियल पानी के साथ दिखी भारत-सेशेल्स की दोस्ती, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने साझा किए हल्के पल

PM Modi Seychelles Visit: आधिकारिक बैठकों और कूटनीतिक कार्यक्रमों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति Patrick Herminie ने नारिलय पानी का आनंद लिया. समुद्री द्वीपीय देश सेशेल्स में नारियल स्थानीय जीवन, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का अहम हिस्सा है.

PM Modi Seychelles Visit

PM Modi Seychelles Visit (ANI)

PM Modi Seychelles Visit: आधिकारिक बैठकों और कूटनीतिक कार्यक्रमों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति Patrick Herminie ने एक अनौपचारिक और आत्मीय पल भी साझा किया. दोनों नेताओं ने साथ ताज़ा नारियल पानी का आनंद लिया, जिसकी तस्वीरें और दृश्य दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों का सहज प्रतीक बन गए.

यह मुलाकात केवल औपचारिक कूटनीति तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत गर्मजोशी और आपसी विश्वास भी झलकता दिखाई दिया. समुद्री द्वीपीय देश सेशेल्स में नारियल स्थानीय जीवन, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का अहम हिस्सा है. ऐसे में नारियल पानी के साथ हुई यह मुलाकात स्थानीय परंपराओं के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी संदेश देती है.

कई मायनों में महत्वपूर्ण है यह यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है. वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, ब्लू इकोनॉमी, क्षमता निर्माण और विकास सहयोग जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई.

कोको डी मेर का लगाया पौधा

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने सेशेल्स के राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में संयुक्त रूप से कोको डी मेर का पौधा भी लगाया. यह दुर्लभ वृक्ष सेशेल्स की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा माना जाता है और जैव विविधता संरक्षण के साझा संकल्प का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने सेशेल्स में ‘कोको डी मेर’ का पौधा लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश

नारियल पानी के साथ बिताया गया यह अनौपचारिक क्षण भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उसने यह संदेश दिया कि भारत और सेशेल्स के रिश्ते केवल रणनीतिक हितों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनमें सांस्कृतिक निकटता, पारस्परिक सम्मान और मित्रता की भी मजबूत नींव है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital