Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ के सील पैक मोबाइल बरामद, फर्जी नंबर प्लेट के ऑटो से ले जा रहे थे 316 नए फोन

Greater Noida Mobile Theft: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गैंग का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 316 सील पैक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

Greater Noida Mobile Theft

Greater Noida Mobile Theft

Greater Noida Mobile Theft: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गैंग का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 316 सील पैक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी कब्जे में ले लिया है.

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी किए थे. चोरी के बाद आरोपी इन मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. बरामद सभी मोबाइल फोन सील पैक बताए जा रहे हैं, जिससे अंदेशा है कि ये फोन किसी बड़ी खेप का हिस्सा थे.

नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार

नॉलेज पार्क थाना पुलिस को इस गैंग के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले भी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गैंग के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. वहीं, इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों अभियुक्त फर्जी नंबर प्लेट की ऑटो में सवार होकर नए IQ कंपनी के 316 मोबाइल ले जाकर ठिकाने लगाने के फिराक में थे. जिन्हें नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- कौन है मेरठ का आकिब खान? दुबई में बैठकर रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश

इनके पास से बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. इस संबंध में थाना द्वारका में एक केस दर्ज किया गया था. और थाना नॉलेज पार्क में भी 21 जून को एक केस दर्ज किया गया था, और अभियुक्तों को जेल भेजा गया था.

पुलिस के मुताबिक इन अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. फरार अभियुक्त मनोज की तलाशी चल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital