Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवादा में सरेआम गुंडागर्दी: चंद रुपयों और मोबाइल के लिए दोस्तों ने पार की हदें, तमाशा देखती रही पुलिस

बिहार के नवादा से कानून-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाती तस्वीर सामने आई है. प्रसाद बीघा में मोबाइल और पैसों के विवाद में एक युवक को सरेआम पीटा गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की ‘आपातकालीन सेवा 112’ की गाड़ी मौके पर खड़ी रही और पुलिसकर्मी बदमाशों को रोकने के बजाय दूर से हाथ हिलाकर मूकदर्शक बने रहे.

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां के प्रसाद बीघा इलाके में महज थोड़े से पैसों और एक मोबाइल के मामूली विवाद में कुछ दोस्तों ने बीच सड़क पर जमकर तांडव मचाया. सोशल मीडिया पर इस हिंसक मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवकों ने अपने ही एक दोस्त को घेर रखा है और उस पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं. तमाशबीनों की भीड़ खड़ी है, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.

 

बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन और मोबाइल फोन की बात को लेकर इनके बीच बहस शुरू हुई थी जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. इस हमले में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

मूकदर्शक बनी रही इमरजेंसी पुलिस

इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि जिस वक्त यह मारपीट हो रही थी ठीक उसी जगह बिहार पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा की गाड़ी मौजूद थी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी दूर खड़े होकर बस हाथ हिलाकर लड़कों को रुकने का इशारा कर रहा है. खाकी का खौफ इन बदमाशों में इस कदर खत्म हो चुका है कि उन्होंने पुलिस के इस कमजोर इशारे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और लड़के को पीटते रहे. पुलिस की इस सुस्ती और नाकामी को लेकर अब लोगों में भारी आक्रोश है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में ऐसी गुंडागर्दी अब आम बात हो गई है और पुलिस सिर्फ तमाशा देखने के लिए खड़ी रहती है. हालांकि वीडियो वायरल होने और चौतरफा फजीहत झेलने के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में बड़ा हादसा! नहर में गिरी स्कूल वैन, 15 बच्चे घायल, 3 की हालत गंभीर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital