Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राम मंदिर के चंदा चोरों पर चलेगा योगी का बुलडोजर! 6 जुलाई को ‘फैसले का दिन’, महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा पर लटकी तलवार

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, ट्रस्ट का पांच साल का ऑडिट दोबारा होगा. एसआईटी जांच में जुटी है वहीं आरोपी लव कुश मिश्रा के घर पर बुलडोजर चलने की आशंका है.

Ram Mandir Donation Scam: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ी जांच में बड़ा कदम उठाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों का ऑडिट दोबारा किया जाएगा. एसआईटी इस ऑडिट की बारीकी से जांच करेगी ताकि वित्तीय लेन-देन में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाया जा सके. शुरुआती जांच में ही कई वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई गई है.

अयोध्या में जुट रहे हैं सबूत

सूत्र बताते हैं कि एसआईटी से जुड़े अधिकारी लगातार अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं और साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं. ट्रस्ट को दान में मिले जेवरातों का पूरा ब्यौरा देना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. यही वजह है कि जांच टीम इस पहलू पर खास ध्यान दे रही है.

6 जुलाई को अहम बैठक

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को होने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला लिया जा सकता है. इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है. हालांकि पद छोड़ने के बाद भी दोनों आजीवन सदस्य बने रह सकते हैं.

आरोपी लव कुश मिश्रा पर बढ़ी मुश्किलें

चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लव कुश मिश्रा की परेशानी और बढ़ गई है. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बन रही इमारत को लेकर नोटिस जारी किया है. जांच में निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश कांग्रेस क्राइसिस पार्ट-2: सिंधिया कांड के 6 साल बाद दिग्विजय-पटवारी पर घमासान, क्या होगा ऑपरेशन लोटस?

बुलडोजर की आहट

ADA ने सुप्रिया मिश्रा से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. तय समय में जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी. इसमें ध्वस्तीकरण यानी बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है. ऐसे में लव कुश मिश्रा के लिए कानूनी मुश्किलें और गहरी हो सकती हैं. इसपर लवकुश मिश्रा और चंपत राय को लेकर मस्त हेडलाइन बनाकर दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital