Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हाथ में तिब्बती झंडा और जुबां पर चीन का विरोध… न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर के बाहर शख्स ने किया आत्मदाह का प्रयास

China Tibet Protest: न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर के बाहर चीन विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने तिब्बती झंडा थामे खुद को आग के हवाले कर दिया. मौके से ‘चीन तिब्बत छोड़ो’ लिखे पर्चे बरामद हुए हैं.

China Tibet Protest

China Tibet Protest: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने तिब्बती झंडा हाथ में लेकर खुद को आग लगा ली. चीनी शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे इस शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर एक अज्ञात शख्स ने तिब्बती झंडा हाथ में लेकर खुद को आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे इस व्यक्ति को बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से बरामद कागजों पर ‘चीन तिब्बत छोड़ो’ लिखा था, जिससे यह साफ है कि यह चीन के खिलाफ एक आत्मघाती विरोध प्रदर्शन था. न्यूयॉर्क पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है.

न्यूयॉर्क के UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास (Tibetan man sets himself on fire)

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने तिब्बती झंडा लहराते हुए अचानक खुद को आग लगा ली. यह घटना चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई. आग की लपटों में घिरे शख्स को देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और आग बुझाई.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू (UN protest New York)

शख्स को अत्यंत गंभीर हालत में न्यूयॉर्क के बेलव्यू (Bellevue) अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इस शख्स की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.

मौके से मिले ‘चीन तिब्बत छोड़ो’ के पर्चे (Bellevue Hospital New York)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना स्थल से पुलिस को कुछ कागजात और पर्चे बरामद हुए हैं. इन कागजों पर साफ तौर पर ‘चीन तिब्बत से बाहर है’ (China Out of Tibet) और ‘चीन तिब्बत छोड़ो’ जैसे नारे लिखे हुए थे. शुरुआती जांच से साफ है कि यह शख्स तिब्बत पर चीनी कब्जे और वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था.

यह भी पढ़ें:  मंगेतर का मर्डर कर भी नहीं बदला तेवर, पुलिस के सामने अश्लील इशारे करती दिखी सिया गोयल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital