Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेरठ में इंस्टाग्राम पर रील बनाने से नाराज पति ने पत्नी की चाकू से गोंदकर की हत्या

Wife Murder By Husband Meerut: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में वीडियो बनाने से नाराज एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी कई वार कर खुद को घायल कर दिया.

Wife Murder By Husband Meerut

Wife Murder By Husband Meerut

Wife Murder By Husband Meerut: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में वीडियो बनाने से नाराज एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी कई वार कर खुद को घायल कर दिया. जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रही है.

दरअसल , मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी निशा चौहान और बच्चों के साथ हारा कस्बे में रहते थे. प्रदीप की पत्नी निशा चौहान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ-साथ कस्बे में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलती थी. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रील बनाकर डालना शुरू किया तो उनके हजारों में फॉलोअर्स आने लगे.

रील्स बनाने को लेकर पति ने उतारा मौत के घाट

इंस्ट्राग्राम की वीडियो को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहने लगा और आज सुबह भी प्रदीप और निशा के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद प्रदीप ने पत्नी निशा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिए. मां के शरीर से बहते खून और हमलावर पिता को देखकर तीनों बच्चे चिल्लाने लगे और घर से बाहर चले आए.

पति-पत्नी विवाद में हुई हत्या

चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जब घर जाकर देखा तो निशा की मौत हो चुकी थी और प्रदीप खून से लथपथ बेहोश पड़ा था. जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटी है. निशा चौहान की मौत के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बुर्का पहनकर आई और अपने हिंदू प्रेमी पर फेंक दिया तेजाब, न्‍यायालय ने मुस्लिम महिला को सुनाई 10 साल जेल की सजा

उधर, घटना के बाद सरधना के सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में हत्या हुई है. पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है. घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात को लेकर सरूरपुर थाने पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital