Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पचपदरा रिफाइनरी के मंच से पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- ‘अफवाहें फैलाने वाले हुए नाकाम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन किया.

PM Modi Shares Sanskrit Subhashita On Unity In Diversity On X

आज (शनिवार) को राजस्थान के पचपदरा में एक अहम ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा. पीएम मोदी ने इसे देश की ऊर्जा जरूरतों और भविष्य की तैयारी के लिहाज से एक बड़ा कदम बताया.

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है और ऊर्जा की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में यह अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकटों में से एक है. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत ने समय रहते सही फैसले लिए और मजबूत रणनीति के दम पर इस मुश्किल दौर को संभाल लिया.

पीएम के मुताबिक, भारत ने इस दौरान सिर्फ तकनीकी तैयारी ही नहीं की, बल्कि अपनी कूटनीतिक ताकत का भी बेहतर इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से देश गंभीर संकट से बच पाया.

कूटनीति और नए साझेदारों की भूमिका

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खास जोर दिया कि संकट के समय भारत की विदेश नीति कितनी कारगर साबित हुई. उन्होंने बताया कि पहले भारत सीमित देशों से ही ईंधन आयात करता था, लेकिन हालात बदलने के बाद भारत ने अपने दायरे को बढ़ाया और 40 से ज्यादा देशों से ऊर्जा स्रोत जोड़ लिए. उनके अनुसार, यह बदलाव सिर्फ रणनीति नहीं बल्कि दूरदर्शिता का नतीजा था, जिसने देश को स्थिरता दी.

अफवाहों और राजनीति पर भी निशाना

अपने भाषण में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संकट के समय कुछ लोग अफवाहें फैलाने और डर का माहौल बनाने में लगे थे, लेकिन देश की व्यवस्था और प्रशासन ने मिलकर हालात को बिगड़ने नहीं दिया. पीएम ने दावा किया कि दूर-दराज इलाकों तक में ईंधन सप्लाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा, और जो छोटी-मोटी दिक्कतें आईं भी, उन्हें तुरंत संभाल लिया गया.

प्रधानमंत्री ने अंत में देश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने मुश्किल समय में एकजुटता दिखाई. उन्होंने कहा कि लोगों ने न सिर्फ अफवाहों का सामना किया बल्कि देश की स्थिरता बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई. यही भरोसा और सहयोग भारत को आगे बढ़ने की ताकत देता है.

ये भी पढ़ें- AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान दर्ज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital