Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में सनसनी! कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, 4 हिरासत में

Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident: आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल की बेसमेंट पार्किंग में कार सवार चार नाबालिगों ने आतिशबाजी कर दी, जिससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ा गया और पुलिस ने कार की डिक्की से भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident

Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident

Agra Serve Omaxe Mall cracker blast incident: आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित ‘सर्व ओमेक्स मॉल’ में सोमवार शाम अचानक हड़कंप मच गया. मॉल की पार्किंग में कार सवार कुछ नाबालिगों ने कथित रूप से तेज धमाके वाले पटाखे फोड़ दिए. बेसमेंट पार्किंग में हुए इस धमाके की गूंज से मॉल में खरीदारी कर रहे ग्राहकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत फैल गई. अचानक हुई इस आवाज से कुछ समय के लिए लोग किसी अनहोनी की आशंका से घबरा गए.

जबरन पार्किंग में घुसी कार, फिर हुआ धमाका

मॉल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक होंडा कार में सवार होकर तीन लड़के और एक लड़की मॉल परिसर पहुंचे थे. आरोप है कि सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर ये लोग जबरन पार्किंग एरिया में दाखिल हुए और वहां आतिशबाजी कर दी. पार्किंग के बंद दायरे में पटाखों का शोर इतना तेज था कि मॉल के ऊपरी हिस्सों तक उसकी गूंज सुनाई दी, जिससे सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए.

सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी, चारों आरोपी पकड़े गए

धमाके के तुरंत बाद मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और भागने का प्रयास कर रहे तीन लड़कों को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने चारों नाबालिगों (तीन लड़के और एक लड़की) को अपनी हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: हर हफ्ते लगती है कलेक्टर की ‘क्लास’, हजारों बेटियों की बदली जिंदगी

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, डिक्की से मिले पटाखे

यह पूरी घटना और आरोपियों की हरकत मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. मॉल प्रबंधन ने इस हुड़दंग की पूरी फुटेज पुलिस को सौंप दी है. पुलिस द्वारा कार की तलाशी लिए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाड़ी की डिक्की से भारी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी का सामान मिला है. हालांकि, पुलिस इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही करेगी.

मॉल प्रबंधन और पुलिस का क्या है कहना?

मॉल के मालिक सर्वप्रकाश कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार सवार युवकों की इस हरकत के बाद सुरक्षा गार्ड्स ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया. वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपी शुरुआती जांच में नाबालिग पाए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ युवाओं की कोई खतरनाक शरारत थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest