Amitabh Thakur
Amitabh Thakur: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए निकाले गए वैकेंसी में पहला आवेदन पहुंच चुका है. मंगलवार को पूर्व आईजी और जबरिया रिटायर किये गए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अपना आवेदन राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा है. ट्रस्ट ने सोमवार को CEO पद के लिए निकाले वैकेंसी में अंतिम तारीख 18 जुलाई रखी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि इस पद के लिए 20 साल का प्रशासनिक अनुभव सहित 50 से 70 साल उम्र के बीच होना जरूरी है.
राम मंदिर ट्रस्ट को भेजे आवेदन में अमिताभ ठाकुर ने बताया कि वो खुद को इस पद के लिए बेहद उपयुक्त मानते हैं. उन्होंने कहा कि वो विज्ञापन में मांगी गई सभी योग्यताएं पूरी करते हैं.
इसको लेकर अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन कर दिया है.
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पद के लिए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन।
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में बड़े बदलाव, नए CEO की तलाश जारी।#Uttarpradesh #AmitabhThakur pic.twitter.com/qn9LnQ4Xwj
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 14, 2026
क्या-क्या रखे गए हैं मापदंड
राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को CEO पद के लिए वैकेंसी निकाली. जिसमें सीईओ कौन बनेगा उसके मापदंड की जानकारी दी गई थी. जिसके मुताबिक राम मंदिर का सीईओ वहीं बन सकता जो श्रीराम भक्त है और हिंदू वैष्णव है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति किसी मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुका है तो उसे वरीयता दी जाएगी.
तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर आवेदन कैसे करना है और उसकी शर्त क्या-क्या है, उसकी जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक CEO का कार्यकाल 3 साल का होगा. अगर काम अच्छे ढंग से किया जाता है तो उसका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है.
ये है न्यूनतम योग्यता
ट्वीटर पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर का CEO बनने की योग्यता की भी जानकारी दी है. जिसके मुताबिक इसकी न्यूनतम योग्यता स्नातक है और आयु 50 से 70 के बीच होनी चाहिये.
ट्रस्ट ने CEO की जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया है. जिसके ट्रस्ट ने साफ किया है कि राम मंदिर का CEO महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा. महासचिव के द्वारा दिये गए दायित्वों को सीईओ को ही संभालना होगा. इसके अलावा संस्था के सभी वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कामों को संभालना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



