Bharat Express DD Free Dish

‘2 साल से संबंध नहीं बनाए, स्पर्म भी नहीं दिया’, गोरखपुर में पति के खिलाफ अदालत पहुंची पत्नी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला वैवाहिक विवाद सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के 5 साल बाद भी उसके पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए. शक होने पर जब वह पति को डॉक्टर के पास ले गई, तो उसने स्पर्म सैंपल देने से भी मना कर दिया, जिसके बाद यह मामला थाने पहुंच गया.

Uttar Pradesh, Gorahpur

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला वैवाहिक विवाद सामने आया है. यहां गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि नवंबर 2021 में उसकी शादी हुई थी लेकिन तब से लेकर आज तक उसके पति ने उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए. हर बार जब वह इस बारे में बात करती तो पति किसी न किसी बीमारी और उसकी दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर बात को टाल देता था.

स्पर्म सैंपल मांगने पर खुला राज

लगातार मिल रहे बहानों से जब पत्नी का शक गहराया तो वह अपने पति को जांच के लिए एक निजी अस्पताल ले गई. वहां जब डॉक्टर ने मामले को समझने के लिए पति से स्पर्म सैंपल देने को कहा तो पति के होश उड़ गए और उसने सैंपल देने से साफ मना कर दिया.

आरोप है कि जब महिला ने इस बीमारी का पूरा इलाज कराने का दबाव बनाया तो बात सुधरने के बजाय और बिगड़ गई. इलाज की बात सुनते ही ससुराल वाले भड़क गए और उन्होंने उल्टा महिला से ही 5 लाख रुपये की डिमांड कर दी. महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर मायके से 5 लाख रुपये नहीं लाई तो उसे घर में घुसने तक नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ‘बाप के दम पर सीएम बने अखिलेश यादव…’ ओपी राजभर का बड़ा हमला, मुलायम का नाम लेकर क्यों कहा ‘बदकिस्मत’?

पैसे देने के बाद भी मिली प्रताड़ना

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी में मायके वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे. इसके बावजूद शादी के पहले दिन से ही उसे ससुराल में उपेक्षा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. यहां तक कि उसे अपनी रोजमर्रा की जरूरत का बुनियादी सामान भी नहीं दिया जाता था.

थक-हारकर पीड़िता ने 12 जुलाई को गोरखनाथ थाने में न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने महिला की त हरीर पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest